Breaking
Thu. Apr 30th, 2026

जिला भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति का प्रथम बैठक..समस्यायों पर चर्चा..होगा प्रदर्शन

जिला भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति का प्रथम बैठक..समस्यायों पर चर्चा
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 ख़ैरागढ़ // जिला भाजपा किसान मोर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई-गंडई के कार्य समिति का प्रथम बैठक भाजपा कार्यालय खैरागढ़ मे आयोजित किया गया। जिसमे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई

जिला भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति का प्रथम बैठक..समस्यायों पर चर्चा

solar pinal
solar pinal

 जिला किसान मोर्चा की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि केंद्र सरकार की समर्थन मूल्य से धान खरीदी को लेकर एवं केंद्रीय कृषि योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला भाजपा किसान मोर्चा किसान सम्मान यात्रा का आयोजन करेगी पहले चरण में जिला स्तर पर दूसरे चरण में मंडल स्तर व तीसरे चरण में शक्ति केंद्र स्तर तक यात्रा किया जाना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

इसे भी पढ़ेंरफ्तार बाइक हुआ अनियंत्रित..सड़क हादसे में बेलगांव के दो युवक की मौत

8384 कृषि पम्प कनेक्शन लंबित

जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवन देवांगन ने कहा कि अविभाजित राजनांदगांव (खैरागढ़, मानपुर-मोहला, राजनांदगांव) जिले में कुल 8384 कृषि पंप हेतु विधुत कनेक्शन अस्थायी से स्थायी करने हेतु लंबित है। जबकि इतने ही किसानों से विभाग द्वारा स्थाई कनेक्शन का डिमांड राशि किसानों द्वारा जमा किया जा चुका है। राज्य के भूपेश सरकार के खिलाफ इन्ही मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन व कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाना है। इस हेतु उपस्थिति हमारे वरिष्ठ नेताओं एवं अतिथियों द्वारा समय निर्धारण के अनुसार उपरोक्त धरना प्रदर्शन किया जाना है।

बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्मन ताम्रकार, टिलेश्वर साहू, कांसी राम साहू, सुखराजी राम निर्मलकर, मुकेश घनकर, रमेश जंघेल, नीलकंठ जंघेल, गणेश वर्मा, सूरज वर्मा, चंद्रेश साहू, नेमु राम शिवहरे, गोपाल राम,नारायण साहू, रेवा राम, नागदीश राम वर्मा, अशोक पाल, दीना जंघेल , विश्राम वर्मा, मुक्कू चंद तामक व अन्य मौजूद रहे।


रिपोर्ट : जितेन्द्र यादव ,खैरागढ़
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9406239205


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!