Wed. Jul 29th, 2026

ट्रेनी नर्स हत्याकांड: तीन युवक से चल रहा था अफेयर..धोखा देने पर तीनों ने मिलकर बुलाया गार्डन में फिर किया हत्या

ट्रेनी नर्स हत्याकांड: तीन युवक से चल रहा था अफेयर..धोखा देने पर तीनों ने मिलकर बुलाया गार्डन में फिर किया हत्या
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 लखनऊ // उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में एक ट्रेनी नर्स ( Nurse ) की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिस नर्स को पुलिस सुसाइड मानकर जांच कर रही थी अब इस मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बताया कि मृतक नर्स का तीन युवक से प्रेम प्रसंग था। जब इसकी जानकारी एक दूसरे को हुई तो तीनों ने मिलकर नर्स की हत्या का योजना बना डाली। पुलिस ने बताया कि नर्स अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद घर जा रही थी इसी बीच उसका प्रेमी उसे मिलने के बाग में बुला लिया। नर्स प्रेमी के कहने पर बाग में पहुंच गई। इसके पहले पर दो लोग वहां पर मौजूद थे। जहां पर तीनों ने मिल कर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपियों अपने जुर्म को छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर मौके फरार हो गए थे।ट्रेनी नर्स हत्याकांड: तीन युवक से चल रहा था अफेयर..धोखा देने पर तीनों ने मिलकर बुलाया गार्डन में फिर किया हत्या

पुलिस ने बताया कि रहीमाबाद निवासी 17 वर्षीय ट्रेनी नर्स एक निजी अस्पताल में काम करती थी। 10 अप्रैल की शाम वह लापता हो गई थी। दूसरे दिन गोस्वा गांव के रेलवे फाटक के पास ट्रैक किनारे उसका शव पड़ा मिला था। मिले शव की शिनाख्त कराई तो युवती की पहचान मलिहाबाद निवासी के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने संदेह के आधार पर परिजनों ने दो पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने तफ्तीश की तो नामजद आरोपियों की भूमिका नहीं मिली।


इसे भी पढ़ें2 साल पहले बाढ़ में बहे पुल का अब तक निर्माण नहीं..आवाजाही के लिये ग्रामीण हो रहे परेशान

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जांच के लिए पुलिस की टीम और इलेक्ट्रॉनिक की मदद ली गई। जांच में सामने आया कि नौ अप्रैल की रात ट्रेनी नर्स आरोपी अंकित के फ्लैट पर रुकी थी। यहां पर दो शख्स और थे। दूसरे दिन अस्पताल में ड्यूटी करने के बाद शाम करीब पांच बजे घर जा रही थी। तभी अमित ने उससे संपर्क कर बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों मोबाइल खंगाले, जिसमें कुछ कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। इनमें तीनों आरोपी ट्रेनी नर्स की हत्या करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। व्हाट्सएप चैट में भी इसको लेकर बातचीत की गई है। फिलहाल आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। .


source


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg