अंतर्राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 वॉशिंगटन. अमरीका ने रूस के साथ वार्ता की सारी जिम्मेदारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर डाल दी है। अमरीका ने कहा है कि सिर्फ जेलेंस्की ही यह तय कर सकते हैं कि पुतिन के साथ शांति वार्ता करनी है या नहीं। उसने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी अमरीकी यूक्रेन को बातचीत की मेज पर धक्का नहीं दे रहा है और न ही उकसा रहा है।
अमरीका का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कड़ाके की सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा ग्रिड पर रूसी मिसाइलों का हमला जारी है। जेलेंस्की ने कहा है कि एक करोड़ यूक्रेनवासी बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।
वहीं, खेरसॉन से पीछे हटने के बाद रूस ने अब पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र पर अपना हमला तेज कर दिया है। रूस के हमलों पर बोलते हुए कीव के मेयर क्लिट्स्को ने कहा है कि यह पुतिन का गलत रवैया शांति में बाधा है।
अमरीका से अधिक वार्ता को तैयार: रूस
अमरीका के साथ मिस्र की राजधानी काहिरा में 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक हो रही संधि वार्ता के पहले रूस ने कहा है कि अमरीका के साथ और अधिक वार्ता के लिए तैयार है। दोनों देश मिस्र में परमाणु हथियार में कमी लाने के लिए हो रही न्यू स्टार्ट संधि के तहत निरीक्षण फिर से शुरू करने पर चर्चा करने जा रहे हैं। लेकिन, रूस ने कहा है कि वह पुतिन-बाइडन शिखर सम्मेलन के लिए तैयार नहीं है। रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि यूक्रेन के विषय पर अमरीकियों के साथ बात करने के लिए कुछ भी नहीं है।![]()
रूस ने भी लगाया युद्ध अपराध का आरोप
दूसरी तरफ,रूस ने हाल में वायरल हुए एक वीडियो का हवाला देते हुए बताया है कि रूसी सैनिक बांहों पर पीले बैंड के साथ आत्मसमर्पण करने के बाद लुहांस्क के माकीवका में जमीन पर लेटे हुए दिख रहे हैं, जहां उनको गोली मार दी गई।
Copyright © 2015-22 Email: khabar24x7chhattisgarh@gmail.com
Contact: 9407957001, 9425590928



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

