Thu. Jul 2nd, 2026

भूकंप के बाद मलबे से 4 दिन बाद जिंदा निकली महिला

भूकंप के बाद मलबे से 4 दिन बाद जिंदा निकली महिला
खबर शेयर करें..

भूकंप के बाद मलबे से 4 दिन बाद जिंदा निकली महिला

अंतर्राष्ट्रीय खबर डेस्क खबर 24×7 कराकस //  भूकंप की भयंकर त्रासदी झेल रहे वेनेजुएला से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां भूकंप आने के चार दिन बाद राहतकर्मियों ने मलबे के नीचे से एक महिला को सुरक्षित और जिंदा बाहर निकाला है।

इसे एक बड़े चमत्कार के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वक्त बीतने के साथ ही मलबे में दबे लोगों के बचने की उम्मीदें लगातार कम होती जा रही हैं। वेनेजुएला में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2000 के पार पहुंच गई है। वहीं, 10,000 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’

इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत वेनेजुएला पहुंचे भारतीय राहतकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है। भारतीय सेना ने प्रभावित इलाके में अपना एक फील्ड हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार कर लिया है, जहां घायल और जरूरतमंद लोगों को तुरंत इलाज और हर संभव मदद दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हादसा टला: आंगनबाड़ी का छज्जा भरभराकर गिरा, कुछ मिनट पहले पहुंचते बच्चे तो हो सकती थी बड़ी त्रासदी

भारत की सराहना की विदेश मंत्री ने

वेनेजुएला ने देश में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए भारतीय चिकित्सा दल के प्रयासों की सराहना की है। ‘ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत भारतीय सेना ने वेनेजुएला पहुंचने के बाद काराकास स्थित इंटरनेशनल ला रिनकोनाडा रेसकोर्स में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ एक फील्ड अस्पताल स्थापित किया है।भूकंप के बाद मलबे से 4 दिन बाद जिंदा निकली महिला

वेनेजुएला स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि भारत ने भूकंप प्रभावित लोगों को ‘उपचार और मानवीय संवेदना के साथ राहत पहुंचाने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। दूतावास ने कहा, ‘जनशक्ति एवं विदेश मामलों की मंत्री एंड्रिया कोराओ फारिया ने हमारे फील्ड अस्पताल का दौरा किया और भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों की सराहना की।’




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg