Breaking
Thu. Jun 11th, 2026

नगर निगम में नियमों से खिलवाड़ : पद खाली ही नहीं और नियम विपरित लेखापाल में पदोन्नति, जांच की हुई मांग

नगर निगम राजनांदगांव
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनंदगांव // नगर निगम में नियमों की धज्जियां उड़ाकर वरिष्ठता का दरकिनार कर जूनियर को लेखापाल पद में संविलियन करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। लेखापाल का पद खाली ही नहीं है। इसके बाद भी गठित समिति द्वारा राहुल सिंह ठाकुर को लेखापाल पद में संविलियन (पद परिवर्तन) कर दिया गया है। इस मामले में निगम के उच्च अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के दायरे में है। Rajnandgaon

निगम में लेखापाल पद पर राहुल सिंह ठाकुर का संविलियन किया गया है। जबकि लेखापाल का पद अभी खाली ही नहीं है। वर्तमान में लेखापाल पद में पदस्थ कर्मचारी का सहायक लेखापाल पद में समिति ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत के लिए शासन को अनुमोदन भेजा है, लेकिन शासन द्वारा इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। वर्तमान लेखापाल का सहायक लेखापाल में पदोन्नति शासन से नहीं हुई है और पद खाली नहीं हुआ है।नगर निगम राजनांदगांव

solar pinal
solar pinal

संविलियन लिस्ट में स्थापना शाखा में सहायक ग्रेड 3 का संविलियन (पद परिवर्तन) करते हुए सीधे लेखापाल के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। जबकि इसी विभाग में सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ का संविलियन नहीं किया गया है। नियमानुसार वरिष्ठता के आधार पर सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी का संविलियन लेखापाल में होना था, लेकिन सहायक ग्रेड 3 को पद दिया गया है।  Rajnandgaon

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

पीड़ित कर्मचारियों ने इस मामले की राज्य शासन से शिकायत की है। नियम विरुद्ध संविलियन व पदोन्नति से निगम में सीधी भर्ती में नियुक्त कर्मचारियों की वरिष्ठता पर असर पड़ेगा। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।.



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में हमेशा जुड़े आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg