Breaking
Wed. May 13th, 2026

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 9 दिसम्बर को..18 विधाओं में दे सकेंगे प्रस्तुति

Yuva utsav
खबर शेयर करें..

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी// स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं के पंजीयन का कार्य बीईओ कार्यालय में तथा शेष प्रतिभागियों के पंजीयन का कार्य जनपद कार्यालय मोहला में किया जाएगा।

solar pinal
solar pinal
     इसे भी पढ़ें :  दुर्घटना में घायल की मदद कर रहा था..और अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया.. सब इंजीनियर की मौत

कलेक्टर ने युवा महोत्सव आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर आरपी आंचला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी शिक्षा विभाग कमल कपूर बंजारे तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।Yuva utsav

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

18 विधाओं का हो सकता है प्रदर्शन 

युवा महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। युवा वर्ग में 15 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 18 विधाओं लोक नृत्य, लोक गीत, एकांकी नाटक (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कनार्टक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदगंम वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम वादन) की प्रस्तुति देंगे।

     इसे भी पढ़ेंमंत्री का स्टाफ बता MLA रेस्ट हाउस में बुलाकर देते थे नौकरी का झांसा..दो गिरफ्तार

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएंगे कलाकार

इसके अलावा सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी-दौड़, रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जाएगा), पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल छत्तीसगढ़ी व्यंजन विशेष, चित्रकला प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, वाद-विवाद तात्कालिक एवं समसामयिक विषयक, क्विज, निबंध, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे।

वादन भी कर सकेंगे

इसी तरह गिटार वादन (भारतीय एवं पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडिसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्यम (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य) एवं वक्तृत्व कला (शास्त्रीय नृत्य) में कलाकार प्रस्तुति दे सकेंगे।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg