Breaking
Mon. Feb 2nd, 2026

देवव्रत तलाकशुदा पत्नी को वर्तमान पत्नी बता कर जनता को धोखा दे रहे भूपेश बघेल: विभा देवव्रत सिंह 

स्व. देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा सिंह ने भूपेश बघेल पर लगाया आरोप Bhupesh Baghel is deceiving the public by calling Devvrat's divorced wife as his current wife: Vibha Devvrat Singh.
स्व. देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा सिंह ने भूपेश बघेल पर लगाया आरोप
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // इन दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है, वही दूसरी और स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह की पत्नी रानी विभा देवव्रत सिंह ने राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पार्टी के ऊपर आरोप लगाते हुवे कहा की भूपेश बघेल चुनाव में वोट बटोरने के लिए पद्मा देवी तलाकशुदा पत्नी को वर्तमान पत्नी बता कर क्षेत्र की भोली-भाली जनता को धोखा दे रहे है।

स्व. देवव्रत से लिया था 11 करोड़..

उन्होंने कहा पद्मा देवी ने 11 करोड़ रुपए लेकर राजा देवव्रत सिंह व क्षेत्र की जनता को बेसहारा छोड़ दिया था। पर चुनाव में जनता को गुमराह कर वोट बटोरने के लिए पद्मा देवी को देवव्रत सिंह की पत्नी बता कर कांग्रेस पार्टी वोट मांग रही, जब देवव्रत सिंह कांग्रेस पार्टी में थे तब उनको बार-बार बेज्जत कर खून के आंसू रुलाया गया। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया आज उनके नाम का इस्तेमाल करके फायदा उठाया जा रहा है।

solar pinal
solar pinal

महल में करवाया बलवा..

स्व. देवव्रत सिंह क़ी पत्नी विभा सिंह ने भूपेश बघेल पर लगाया आरोप Bhupesh Baghel is deceiving the public by calling Devvrat's divorced wife as his current wife: Vibha Devvrat Singh.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

जब मेने मेरे पति स्वागीय राजा देवव्रत सिंह की मौत की जांच कराने की बात रखी तो पद्मा और कांग्रेस पार्टी के मुखिया ने मिल कर महल में बलवा करवाया और कांग्रेस पार्टी के गुंडों ने तोड़ फोड़ किया, मेरे ऊपर जान लेवा हमला करवाया। इन सारी घटना को लेकर रानी विभा देवव्रत सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!