Sun. Jul 26th, 2026

कृषि एवं संवर्गीय विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक..KCC और सम्मान निधि से जोड़ने चलेगा अभियान

कृषि एवं संवर्गीय विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक..KCC और सम्मान निधि से जोड़ने चलेगा अभियान 
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // कृषि एवं संवर्गीय विभागों की रबी 2023-24 में किये गये कार्यों और अगामी खरीफ-2024 कार्यक्रम के लिए संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर में आयोजित की गई। जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त, संचालक कृषि छ.ग. के द्वारा दुर्ग एवं रायपुर संभाग के समस्त कलेक्टर की उपस्थिति में कृषि एवं संवर्गीय जिला प्रमुख की समीक्षा ली गई। इस बैठक में जिले के कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा भी उपस्थित रहे।

कृषि उत्पादन आयुक्त के द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत रबी 2023-24 में किये गये कार्य जैसे फसल क्षेत्र विस्तार, बीज, उर्वरक एवं कीटनाशी गुण नियंत्रण की समीक्षा की गई। इसके अलावा खरीफ 2024 कार्ययोजना की विस्तृत चर्चा की गई तथा धान के बदले अन्य फसलों को बढ़ावा देने, जैविक खेती को प्रोत्साहन देने, लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये। इन सभी कार्यों की समीक्षा जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

खरीफ-2024 में कृषकों को पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता युक्त रासायनिक खाद एवं बीज की आपूर्ति कराने हेतु बीज निगम एवं मार्केड को निर्देश दिये गये तथा जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में निरंतर प्रगति की समीक्षा करने हेतु कहा गया।

 

जिले के समस्त किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाये जाने के लिए निर्देश दिये गये। विशेष पिछड़ी जनजाति कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये।

कृषि एवं संवर्गीय विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक..KCC और सम्मान निधि से जोड़ने चलेगा अभियान 
कृषि एवं संवर्गीय विभागों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक..

संवर्गीय विभाग उद्यानिकी, पशुधन विकास, मत्स्य पालन में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुय अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, सहायक संचालक उद्यानिकी आरके मेहरा, प्रभारी उप संचालक पशुधन विकास राजीव शर्मा, सहायक संचालक मत्स्य पालन प्रदीप भोले, सहकारिता विभाग से आलोक शर्मा, बीज प्रबंधक परमानंद वर्मा एवं मार्केड से अनिल मिश्रा उपस्थित रहे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg