Wed. Jul 1st, 2026

एनएचएम संविदा भर्ती: सूची जारी, 8 जुलाई तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति का अवसर

job_Interview_4
खबर शेयर करें..

एनएचएम संविदा भर्ती: सूची जारी, 8 जुलाई तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति का अवसर

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (एमएमसी) तथा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में संयुक्त संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह भर्ती 22 प्रकार के कुल 332 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित 22 पदों में से 21 प्रकार के पदों के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। सूची में शामिल अभ्यर्थी यदि किसी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो वे 2 जुलाई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। KHAIRAGARH NEWS

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

दावा-आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी पंजीयन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उपलब्ध लिंक https://rajnandgaon.nic.in/en/notice_category/recruitment/
पर क्लिक कर आवश्यक दावा-आपत्ति ऑनलाइन प्रस्तुत की जा सकेगी। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद अथवा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। job_Interview_4

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास पंजीयन आईडी अथवा पासवर्ड उपलब्ध नहीं है, वे ‘फॉरगेट रजिस्ट्रेशन आईडी एंड पासवर्ड’ विकल्प का उपयोग कर पुनः जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित अवधि में आवेदन पत्र का प्रिंट अपलोड अथवा सबमिट नहीं किया था, उनके आवेदन अपूर्ण मानकर निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे मामलों में किसी प्रकार की दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। KHAIRAGARH NEWS

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजनांदगांव ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर ही ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg