12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंग्लिश मीडियम कन्या शाला, खैरागढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ललित चन्द्राकर विधायक एवं दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली और आज विश्व के अनेक देशों में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में भी स्वस्थ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के संदेश के साथ हुआ।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

