Sat. Jun 20th, 2026

डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, उरला में बना रखा था ठिकाना

डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, उरला में बना रखा था ठिकाना
खबर शेयर करें..

डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, उरला में बना रखा था ठिकाना

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ । शहर के बस स्टैण्ड मे खड़ी यात्री बसो से शनिवार 13 जून की आधीरात डीजल चुराने वाले गिरोह को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान गुरूवार को 9 आरोपी दो स्कार्पियों वाहन, एक टैंकर वाहन मोबाइल, 37 गैलन, 40 हजार रू नगदी ओर 490 लीटर डीजल सहित गिरफ्तार किए गए है। बालोद पुलिस ने पहले ही दो आरोपियो को गिरफ्तार किया था उनकी सूचना और निशानदेही पर बाकी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त मे आए है। पूछताछ में आरोपियो ने खैरागढ़ बस स्टैण्ड मे खड़ी यात्री बसों से डीजल चोरी किए जाने की बात कबूली है। खैरागढ़ थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने आरोपियो के गिरफ्तारी की पुष्टि करते बताया कि बालोद पुलिस से रिमांड लेकर आरोपियो को खैरागढ़ भी लाया जाएगा।

[masterslider id="11"]

अंतर्राज्यीय गिरोह चोर गिरोह कई जगह वारदातें

पकड़ाए आरोपी अंतर्राज्यीय गिरोह चलाकर जगह जगह डीजल चोरी करते थे । आरोपी मप्र के शाजापूर के दुपवाड़ा गांव निवासी है । पकड़ाये आरोपी मे एक छत्तीसगढ़ का है । शनिवार 13 जून की रात दो बजे करीब शहर के बस स्टैण्ड मे खड़ी पांच बसो से डीजल चुराकर आरोपी फरार हो गए थे । खैरागढ़ पुलिस दूसरे दिन ही आरोपियो की पतासाजी करते अंतराज्यीय गिरोह तक पहुँच गई थी लेकिन लोकेशन के चलते आरोपी बच रहे थे। खैरागढ़ के अलावा आरोपियो ने कुम्हारी रायपूर समेत बालोद के कई जगहो पर वाहनो से डीजल चोरी किया था ।। आरोपी रायपूर उरला मे ठिकाना बनाकर चोरी की वारदातो को अंजाम देते थे । गिरोह के आरोपी भिलाई निवासी गणेश साव के पास चोरी का डीजल औने पौने रेट मे बेचते थे। गणेश साव आरोपियों को गैलन एवं पाइप देता था। आरोपी चोरी के लिए कार, स्कार्पियो का उपयोग करते थे। आरोपियों ने खैरागढ़ सहित लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुन्दा, कुम्हारी क्षेत्र में ट्रक बसों की टंकी से डीजल चोरी की और गणेश साव को बेचा था।

डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 9 आरोपी गिरफ्तार, उरला में बना रखा था ठिकाना

11 आरोपियों की गिरप्तारी और छह वाहन जब्त

आरोपियों के पास से मध्यप्रदेश पासिंग दो स्कार्पियों वाहन, एक टैंकर वाहन सहित तीन मोबाइल, 37 गैलन, 40 हजार नकदी जब्त की है। वाहनों से डीजल चोरी मामले में कुल 11 आरोपियों की गिरप्तारी के की गई है और छह वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सोनू वाल्मीकि (35) ग्राम छापीहेडा सिटी कोतवाली शाजापुर गणेश साव (48) कैंप-1 थाना छावनी भिलाई, अरुण फुलेरिया (22) दुपाड़ा थाना लालघाटी शाजापुर, तुषार माली (29) नरवल थाना जिला उज्जैन, राहुल चंदेल (28) दुपाड़ा थाना लालघाटी शाजापुर, राकेश चंदेल (22) दुपाड़ा थाना लालघाटी जिला शाजापुर, होकम सिंह मालवी (50) दुपाड़ा थाना लालघाटी, वीरेंद्र सिंह (39) ग्राम गुमागांव हर्षित हरमुनी कालोनी थाना उरला को गिरफ्तार किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें.. Slider is not published yet and saved as "draft"



खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg