Sun. Jul 19th, 2026

4 दिन में 58 करोड़ 10 लाख से अधिक की शराब गटकी, पिछले साल का रिकार्ड टूटा

People here consumed liquor worth Rs 25 crore on Deepawali दीपावली पर यहाँ के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब
खबर शेयर करें..

4 दिन में 58 करोड़ 10 लाख से अधिक की शराब गटकी, पिछले साल का रिकार्ड टूटा

होलिका दहन के दूसरे दिन 21 करोड़ 73 लाख की बिक्री

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // होली त्योहार के दौरान रायपुर जिले में इस बार शराब की बंपर बिक्री हुई है, जिससे पिछले वर्ष का रिकार्ड भी टूट गया। होली में पिछले वर्ष चार दिन में 57 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक की शराब का कारोबार हुआ था।

वहीं चालू वर्ष में होली के 4 दिनों में 58 करोड़ 10 लाख से अधिक का कारोबार हुआ है। इस तरह पिछले “वर्ष की तुलना में इस बार करीब एक करोड़ रुपए की शराब की अधिक बिक्री हुई है, जिससे शासन को भी राजस्व के रूप में जमकर मुनाफा हुआ है।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

होली त्योहार के लिए जिले की शराब दुकानों में होलिका दहन के एक दिन पहले 1 मार्च से ही पियक्कड़ों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इस दिन जिले में 12 करोड़ 11 लाख 28 हजार 110 रुपए की शराब की बिक्री हुई थी, वहीं 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख 4 हजार 40 रुपए की बिक्री हुई है।

होलिका दहन के दूसरे दिन बिकी सबसे ज्यादा

होलिका दहन के दूसरे दिन 3 मार्च को सबसे अधिक 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए की शराब की बिक्री हुई। इसी प्रकार 4 मार्च को रंग उत्सव के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहीं, जिससे इस दिन शराब की बिक्री नहीं हुई, लेकिन इसके दूसरे दिन 5 मार्च को 8 करोड़ 31 लाख 82 हजार 130 रुपए की शराब की बिक्री हुई है। इस तरह जिले में 4 दिन में कुल 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब पियक्कड़ गटक गए हैं, जबकि पिछले वर्ष होली के 4 दिन में 57 करोड़ 19 लाख 10 हजार 510 रुपए की शराब बेची गई थी।People here consumed liquor worth Rs 25 crore on Deepawali दीपावली पर यहाँ के लोगों ने गटक ली 25 करोड़ रुपये की शराब

यह भी पढ़ें :  रेस्टोरेंट-बार, होटल में तय लिमिट से शराब की कम बिक्री हुई तो लगेगा जुर्माना

लगातार शराब बिक्री बढ़ने से भर रहा सरकारी खजाना

होली में जिस तरह से शराब की जमकर बिक्री हुई है, उससे पता चलता है कि जिले में शराच पीने वालों की संख्या भी लगातार रही है। वर्तमान में जिलेमर में 78 शराब देशी-विदेशी और प्रीमियम दुकाने संचालित है। इन दुकानों में त्योहार के दौराज हर बार चिकी बढ़ती है, जिससे शासन को राजस्व भी अधिक मिलता है। इससे बढ़ की सरकारी खजाना मी मर रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg