Breaking
Wed. May 13th, 2026

VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कही ये बात..प्रदर्शन की भी दी चेतावनी

VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कही ये बात..प्रदर्शन की भी दी चेतावनी
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं वह सहायिकाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम खैरागढ़ के कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। जहां पर उन्होंने हैं नियमितीकरण सहित विभिन्न प्रकार की मांगे सामने रखी।

खैरागढ़- छुईखदान- गंडई जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने खैरागढ़ ने अंबेडकर चौक से नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। जिसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर उन्होंने कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ खैरागढ़

solar pinal
solar pinal

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांग है कि उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए तथा तब तक उन्हें कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लिया जाता है किन्तु काम के हिसाब से उन्हें वेतन नही दिया जाता। उन्होंने नियमानुसार कार्यकर्ता से सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति की मांग भी की।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि उन्होंने जायज मांगे शासन के आगे रखी है उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने चार साल पहले सरकार बनने के बाद कलेक्टर दर पर वेतन देने का वादा किया था किन्तु अब तक नही दिया। उन्होंने समान काम समान वेतन की बात करते हुए कहा कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समान वेतन दिया जाना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें4 जिलों मे चोरी..6 आरोपी गिरफ्तार..गैस कटर व गैस सिलेण्डर..स्वराज माजदा भी हुआ बरामद

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ द्वारा 23 जनवरी से 27 जनवरी तक ब्लॉक स्तर पर धरना दिया जाएगा। जिसके बाद मांगों को पूरा नही किये जाने पर 28 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@KHABAR24X7CHHATTISGARH/shorts

https://www.youtube.com/@KHABAR24X7CHHATTISGARH/videos


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg