Sat. Jul 25th, 2026

2 करोड़ 66 लाख के विभिन्न कार्यों का हुआ भूमिपूजन,134 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का किया वितरण

2 करोड़ 66 लाख के विभिन्न कार्यों का हुआ भूमिपूजन,134 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का किया वितरण
खबर शेयर करें..

0 भवन निर्माण के 60 प्रतिशत देने में केंद्र सरकार कर रहा कोताही..

0 अनुज्ञा पाकर गदगद हुए हितग्राही..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// नगर पंचायत गंडई में आज 03 अक्टूबर मंगलवार को नगर विकास के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमे 2 करोड़ 66 लाख के लगभग 58 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन गंडई ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, जिला पंचायत सदस्य 02 ममता राजेश पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जावेद खान एवं पार्षदों की उपस्थिति में शाम 4 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा की प्रदेश के भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार नगर सहित क्षेत्र का विकास हो रहा है, सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जल आवर्धन योजना के विषय में लगातार वाटर लेवल डाउन होने की समस्या को देखते हुए भडभडी डेम में फिल्टर प्लांट लगाकर क्षेत्र में जल आपूर्ति किए जाने के विषय में चर्चा की।

58 विभिन्न कार्यों में वार्ड क्रमांक 05 के शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कुल में अहाता निर्माण, विभिन्न वार्डो में सी सी रोड निर्माण, आर सी सी नाली निर्माण, ट्यूबलर स्थापना, सी सी रोड टॉप कोटिंग,चबूतरा मरम्मत कार्य, पेवर ब्लॉक, कलवर्ट निर्माण कार्य, स्वामी आत्मानंद स्कुल में सायकल स्टेंड, सरकारी अस्पताल के सामने धनवंतरी मेडिकल स्टोर निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

2 करोड़ 66 लाख के विभिन्न कार्यों का हुआ भूमिपूजन,134 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा का किया वितरण

वही कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन ने बताया की विगत 15 साल से निकाय में भाजपा की सरकार थी तब विकास क्या था अब क्या है लगातार कांग्रेस के शासनकाल में नगर विकास हो रहा है। आज भी करोड़ों की लागत से नगर के विभिन्न वार्डो के लिए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।

जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल ने शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया कार्यक्रम का संचालन वार्ड 15 के पार्षद दिलीप ओगरे ने किया। वही समापन वार्ड 14 के पार्षद नारायण चतुर्वेदी ने किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष जाबिद खान, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, पार्षद दिलीप ओगरे, लियाकत अली खान, नीलम नामदेव, क्रांति ताम्रकार, सूरज नामदेव, नारायण चतुर्वेदी, एल्डरमैन बालक दास डहरिया, गोवर्धन साहू, सीएमओ गिरीश साहू, महेंद्र कश्यप, प्लेसमेंट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नवीन नामदेव, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी, मंजू नेताम, लता देवांगन, संगीता झारिया, मणिकचन केंद्र से सुपरवाइजर राखी खान, वार्ड प्रभारी संजू देवांगन गायत्री देवांगन, सलविंदर कौर, बैंक रिटायर्ड कर्मचारी एल डी मानिकपुरी, गजेंद्र पटेल, सहित आवास विभाग के कर्मचारी राम जी यादव,स्वक्षता दीदीया, सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg