Sat. Jun 27th, 2026

पाथवे,नाली और सीसी रोड सहित 74 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन..खनिज विकास निगम के अध्यक्ष हुए शामिल

पाथवे,नाली और सीसी रोड सहित 74 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन..खनिज विकास निगम के अध्यक्ष हुए शामिल
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया//  नगर पंचायत गंडई के पंडरिया वार्ड क्रमाक 01 के मंच में आज सोमवार को 73 लाख 86 हजार के 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जघेल, के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुवात छग महतारी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा की जितना विकास पूरे क्षेत्र में हुआ है वह कांग्रेस के भूपेश बघेल के कार्यकाल में हो रहा है, भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में क्षेत्र विकास की राह ताक रही थी प्रदेश में जितना तीज त्योहार जो विलुप्त हो चुका था उसे भूपेश सरकार ने फिर से शुरू किया है।

     यह भी पढ़ें: महादेव बुक ऐप : 11 देशों में फैला नेटवर्क..बॉलीवुड में भी निवेश

वही नवाज खान ने कहा की पटेल समाज के कार्यक्रम में पूर्व में भूपेश बघेल ने शाकंभरी जयंती के अवसर पर पटेल समाज की मांग पर समाज को एक एकड़ जमीन और पचास लाख रुपए की घोषणा की थी वही निकाय को नगर विकास के लिए करोड़ों की घोषणा किए थे जिस पर काम भी तेजी से हो रहा है। कांग्रेस के सरकार गांव गरीब और किसान के सरकार है। गंडई के विकास में राशि की कमी नहीं होने की बात कही।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पाथवे,नाली और सीसी रोड सहित 74 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन..खनिज विकास निगम के अध्यक्ष हुए शामिल

गिरीश देवांगन ने कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस का सरकार बना है और यशोदा को आप सभी ने विधायक चुना है, इस नगर में विकास हो रहा है, हर व्यक्ति के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है। वही वार्डवासियों की मांग पर वार्ड क्रमाक में राशन दुकान के लिए सुविधा अनुरूप व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर जगदीश सोनकर को कहा गया। छ ग में दो साल कोरोना के बाद भी हमर सरकार प्रदेश के विकास में अव्वल है। भूपेश बघेल के चार साल के कार्यकाल में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली बिल हाफ सहित अनेक जनहित योजना का संचालन प्रदेश में हो रहा है।

      यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में मिलेट को शामिल करने CM ने PM को लिखा पत्र..

कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अय्यूब कुरैशी ने किया वही कार्यक्रम का आभार किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रणजीत सिंह चंदेल ने किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, मंडी अध्यक्ष खैरागढ़ दशमत जघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेसी मन्नू चंदेल, सुरेंद्र जायसवाल, साकेत दुबे, दामोदर जायसवाल, पार्षद भीगेश यादव, नीलम नामदेव, सूरज नामदेव, क्रांति ताम्रकार लियाकत अली,नारायण चतुर्वेदी दिलीप ओगरे, रूखमणी देवांगन, मोहसिन खान, मंजू नेताम, अमित टंडन, अशरफ सिद्धिकी भूषणमनी झा, हेमलता ठाकुर उषा रात्रे, श्याम सुंदर जघेल, सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg