Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह 21 को..भारत को जोड़ने युवा लेंगे संकल्प..खैरागढ़ से जाएंगे 12 सौ कार्यकर्ता : गुलशन तिवारी

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7  खैरागढ़। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन 21 नवंबर को होगा। इसमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला से 12 सौ से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने युवा संकल्प लेंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने कार्यकर्ता जुटेंगे।

प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए जिला केसीजी युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के प्रमुख नेता शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

solar pinal
solar pinal
        इसे भी पढ़ें: संगीत विवि खैरागढ़ की पूर्व कुलपति प्रो. मांडवी बनीं भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय UP की नई कुलपति

भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह 21 को..भारत को जोड़ने युवा लेंगे संकल्प..खैरागढ़ से जाएंगे 12 सौ कार्यकर्ता :  गुलशन तिवारी

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

श्री तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के नेता गांव-गांव हर विधानसभा इलाके में बाइक रैली करेंगे, वॉल राइटिंग करेंगे, लोगों के बीच सभाएं होंगी। पर्चे बांटे जांएगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मदद से अब कांग्रेस अपने मिशन 2023 यानी की विधानसभा चुनावों को साधने की कोशिश में पूरी ताकत झोंकने जा रही है।

गुलशन तिवारी, अनिमेष सिंह, नित्यशरण सिंह, नदीम मेमन समेत अन्य युवा कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से बताया कि जिस प्रकार देश में राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, वैसा ही कार्यक्रम हम प्रदेश की हर विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का सदेंश लेकर लेकर यूथ कांग्रेस के युवा छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच जाएंगे।

खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!