संगीत विश्वविद्यालय में जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्न, खैरागढ़ की भूमिका-यामिनी रहीं प्रथम
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़। राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में 30 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 19 हाईयर सेकंडरी स्कूलों के विद्यार्थी दलों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक दल में दो विद्यार्थी शामिल रहे और उनके प्रभारी शिक्षक भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में पीएम श्री डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय खैरागढ़ की भूमिका तिवारी एवं यामिनी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़ की देवयानी साहू एवं उपासना साहू ने द्वितीय तथा पीएम श्री विद्यालय जालबांधा की देवकी धनगर एवं मीनाक्षी वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठा के ऋषभ कुंजम एवं जय जंघेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साल्हेकसा के नवीन साहू एवं धनेश्वरी साहू तथा सेजेस गंडई के ईश्वर बंजारे एवं अन्नू कुंभकार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय की सहायक प्राध्यापक लोक संगीत डॉ. दीपशिखा पटेल तथा पर्यवेक्षक के रूप में लोक संगीत एवं कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता प्रोफेसर काशीनाथ तिवारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : ज्वेलर्स से बैग लूटे बिना ही बाइक से फरार हुए 4 आरोपी गिरफ्तार
पुरस्कार वितरण समारोह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. लवली शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. राजन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की चलित कक्षाओं का भ्रमण भी कराया गया।
आयोजन में जिला शिक्षा कार्यालय के अर्पित सिंह एवं दीपक वैष्णव का सहयोग रहा। वहीं आयोजन की शुरुआत से ही विजय कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव, डॉ. कौस्तुभ रंजन, डॉ. जे. मोहन एवं एकलव्य भारती का विशेष सहयोग मिला।
यह भी पढ़ें : वन विभाग दबिश : पैलीमेटा सरपंच के घर मिला बेस कीमती लकड़ियों का जखीरा
कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया यादव, शोधार्थी यासनाह जोआता, रामेश्वरी महिलांगे, कुलेश्वरी वर्मा, ममता ठाकुर, कृष्ण कुमार नेताम, शरद स्वर्णकार, सुष्मिता चौधरी, ममता वर्मा, देवहूति साहू, अतुल कुमार त्रिपाठी सहित विद्यार्थियों में श्रेया जैन, माहेश्वरी आशीष महिलकर, साक्षी जंघेल एवं कामता प्रसाद महिलांगे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौस्तुभ रंजन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. देवमाईत मिंज, सह प्राध्यापक हिंदी विभाग ने किया।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

