बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ उदयपुर में किसानों का चक्काजाम, जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को लेकर रविवार को उदयपुर में किसानों ने चक्काजाम किया। बिजली विभाग से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद किसानों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सड़क पर चक्काजाम कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
ये भी पढ़ें : जीवनसाथी वैवाहिक ऐप से शादी का झांसा, फिर ब्लैकमेलिंग; युवती से 1.67 लाख की ठगी
चक्काजाम के चलते इस अवधि में उदयपुर से बुंदेली एवं छुईखदान मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिया हस्ताक्षरयुक्त आवेदन
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सहायक अभियंता, विद्युत वितरण केंद्र छुईखदान को सौंपा। आवेदन में किसानों को पर्याप्त एवं नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक विद्युत कटौती बंद करने तथा कृषि कार्य के लिए निर्धारित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ये भी पढ़ें : जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार
किसानों का कहना है कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में लगातार बिजली कटौती के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच करने और इच्छुक उपभोक्ताओं के आवेदन स्वीकार कर नियमानुसार स्मार्ट मीटर बदलने की मांग भी रखी गई। ![]()
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय में चक्काजाम कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



![whatsapp-seeklogo[1]](https://khabar24x7.in/wp-content/uploads/2026/06/whatsapp-seeklogo1-300x89.png)

