Sun. Aug 16th, 2026

जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार

जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // मोहगांव। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में दादी पर प्राणघातक हमला करने वाले नाती को मोहगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : वरिष्ठ अधिवक्ता से मारपीट और झूठे केस में फंसाने का आरोप, अधिवक्ता संघ ने की कार्रवाई की मांग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 अगस्त 2026 की शाम करीब 4 बजे की है। आरोपी चन्द्रध्वज सिंह उर्फ विक्की पिता मोरध्वज सिंह (28 वर्ष), निवासी ठाकुरटोला, थाना मोहगांव, जिला केसीजी ने अपनी दादी चमेली बाई पति निलाम्बूज, उम्र 70 वर्ष से पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद किया।जमीन बंटवारे के विवाद में दादी पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत; नाती गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इलाज में दौरान हुई मौत 

विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए दादी के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बांस की लकड़ी, मुक्का, लात और घूंसों से हमला किया, जिससे महिला की दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई।

ये भी पढ़ें : खैरागढ़ में जिला पत्रकार संघ भवन का लोकार्पण, पत्रकारों को मिला आधुनिक सुविधाओं वाला नया ठिकाना

घायल चमेली बाई को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुईखदान ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर जेल 

घटना की सूचना मिलने के बाद मोहगांव पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी चन्द्रध्वज सिंह उर्फ विक्की को 14 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें : कर्ज का पैसा जितने दिन इस्तेमाल, उतने ही दिन का ब्याज! बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत

पुलिस के अनुसार मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र टंडन, एएसआई रोहित रजक, प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, आरक्षक मनोज बंजारे और आरक्षक आशीष राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg