Sat. Jun 27th, 2026

सेवा पर्व के तहत वन कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सेवा पर्व के तहत वन कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
खबर शेयर करें..

सेवा पर्व के तहत वन कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। शासन के महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सेवा पर्व के तहत वन परिक्षेत्र छुईखदान के वन कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

वन मंडल अधिकारी पंकज राजपूत के दिशा निर्देश में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में वन कर्मियों ने वन विभाग की छुईखदान शहर स्थित कृष्ण कुंज तथा छिंदारी बांध में स्थित इको टूरिज्म छिंदारी के परिंदे के आस पास साफ-सफाई की तथा मृत पौधों का प्रतिस्थापन किया गया।  इस अवसर पर परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने बताया समय-समय पर वन विभाग द्वारा इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। सभी को कचरा नहीं करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की

इस मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक वैष्णव ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह जगह-जगह कूड़ा न फेंकें। उन्होंने कहा कि वनों को बचाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है।सेवा पर्व के तहत वन कर्मियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

इसे भी पढ़े : हो रही बारीश से सोयाबीन फसल को बारिश से नुकसान की आशंका, बीमित किसान 72 घंटे में दें यहाँ सूचना

जब जंगल बचेंगे तभी वन्य जीवों को भी संरक्षित किया जा सकेगा। उन्होंने कर्मचारियों से लोगों को अधिकाधिक पौधरोपण के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से वनों को बचाने और वन्य जीवों के संरक्षण में मदद मिलेगी। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। 

Forest workers launched a cleanliness drive under the Seva Parv.




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg