Mon. Jul 27th, 2026

करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता
खबर शेयर करें..

करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

0 मेंन चौक गंडई में जैसे आगमन हुआ आतिशबाजी के साथ किया गया भव्य स्वागत।
0 25 वर्षीय युवा करण अपने निवास गंडई पहुंचते ही माता पिता का लिया आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // सिविल जज की परीक्षा पास कर 21 फरवरी शनिवार को शाम 5 बजे प्रथम गंडई आगमन पर मुख्य तिरंगा चौक में चयनित करण खुसरो का उनके समर्थकों ने हार पहनाकर,जमकर आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया,उसके बाद खुसरो अपने कुलदेवी मां गंगई मंदिर में मत्था टेक्कर आशीर्वाद लिया, तत्पश्चात पंडरिया स्थित शीतला मंदिर ,राम मंदिर का दर्शन कर अपने निवास पहुंचा।

आपको बता दे की गंडई वार्ड 04 पंडरिया निवासी भूतपूर्व जमीदार स्वर्गीय लाल डोगेंद्र शाह खुसरो के सुयोग्य पौत्र और गंडई नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो,नीता खुसरो के सुपुत्र करण शाह खुसरो 25 वर्ष ने सिविल जज की परीक्षा में शानदार उपलब्धि हासिल की है।

यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत ,लगन,और समर्पण ,और माता पिता, गुरुजनों का प्रमाण बताया है इस शानदार उपलब्धि पर नगर सहित क्षेत्र और समाज ,परिवार का नाम रोशन किया है, उनकी इस शानदार कामयाबी से युवाओं को भी आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

करण खुसरो की प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल गंडई में हुआ उसके पश्चात इस्पात नगरीय भिलाई से मिडिल स्कुल की परीक्षा पास कर 12वीं हायर सेकेंड्री की परीक्षा दुर्ग से उत्तीर्ण कर उच्च शिक्षा के लिए वर्ष 2019 से 2024 के बीच राष्ट्रीय हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय रायपुर से बी ए एलएलबी आनर्स की परीक्षा पास आउट की ,और वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी।

आपके क्षेत्र की खबरठेकेदार की मनमानी एवं अधिकारियों की अनदेखी की वजह से महीने भर में खतम हो जाएगी नव निर्मित सड़क

करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश( कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 में कुल 57 पदों पर परीक्षा आयोजित की गई थी, लिखित परीक्षा 22 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, जिसका परिणाम 20 फरवरी शुक्रवार को देर शाम घोषित किया गया।करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता

*करण शाह खुसरो बने सिविल जज बधाई देने वालों का लगा रहा ताता* https://khabar24x7.in/chhattisgarh-news/karan-shah-khusro-became-a-civil-judge-and-there-was-a-rush-of-people-congratulating-him/ 🔘 *व्हाट्सप्प पर अपडेट पाने करें फालो..* https://whatsapp.com/channel/0029Va4rwVJ1iUxTAwYpEI3T 🔘 *टेलीग्राम में फॉलो करें* = https://t.me/khabar24x7 🔘 *यूट्यूब चैनल सब्स्क्राइब करें..* www.youtube.com/@KHABAR24X7CHHATTISGARH

बधाई देने वालों में मन्नू चंदेल, रणजीत सिंह चंदेल, साकेत दुबे, सतीश सिंघानिया,योगेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेंद्र जायसवाल, दिलीप ओगरे, क्रांति ताम्रकार, तामेश्वर साहू, हेमलता ठाकुर, बाकेलाल वर्मा, मोहसिन खान, भिगेश यादव, अमन सोनी, परवेज खान, फिरोज मेमन, अमित टंडन, मुस्तफा मिर्जा, गौकरण मेरावी,शैलेंद्र दुबे,रज्जू खान, बाकेलाल अग्रवाल, हरी सेन, रिंकू यादव,अनुभव दुबे, शिवचरण खुसरो,सहित सामाजिक बंधु और अन्य शामिल रहे।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg