लोकल ट्रेन को रोका, यात्रियों ने स्टेशन में कर दिया हंगामा
छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव // गोंदिया से रायपुर तक चलने वाली लोकल ट्रेन 68724 को बार-बार मालगाड़ी को पासिंग देने के लिए आउटर में रोके जाने से यात्री नाराज हो गए।
शुक्रवार सुबह गुस्साए यात्रियों ने मुसरा रेलवे स्टेशन में ट्रेन के सामने जमकर हंगामा किया। इसके चलते 22 मिनट तक ट्रेन स्टेशन में ही रूकी रही। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पहले से ही देरी से चल रही है।
कामकाजी लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं। इसके बाद भी ट्रेन को मुसरा और जटकन्हार के बीच रोक दिया गया था। मालगाड़ी को पासिंग देने के चक्कर में यात्री गाड़ी की रफ्तार रोकी जा रही है। इससे कामकाजी लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आउटर में रोकने से देरी हो चुकी थी। इस वजह से स्टेशन में पहुंचने के बाद विरोध करते हुए हंगामा किया गया। बताया कि यह समस्या एक दिन की नहीं है बल्कि आए दिन ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ता है।
डाउन लाइन में ट्रेन के सामने प्रदर्शन किए जाने से अन्य ट्रेनों की टाइमिंग भी प्रभावित हुई। राजनांदगांव स्टेशन प्रबंधक राजेश बर्मन ने बताया कि लोकल ट्रेन के मुसरा स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों की ओर से हंगामा किया गया। ![]()
Local train stopped, passengers created ruckus in the station


