Wed. Jul 15th, 2026

अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी हुए गिरफ्तार

Inter-state online cricket betting racket busted, 16 accused अरेस्टेड अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी हुए गिरफ्तार 
खबर शेयर करें..

अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी हुए गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 भाटापारा // शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों द्वारा RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से अलग-अलग ब्रांच लिंक बनाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह का संचालन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में किराए के मकान से किया जा रहा था। भाटापारा पुलिस की मजबूत सूचना तंत्र और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीम ने दबिश देकर सभी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

मामले की शुरुआत 4 अप्रैल 2026 को हुई जब पुलिस ने रेलवे स्टेशन भाटापारा के पास एक आरोपी अजय बत्रा को मोबाइल के जरिए सट्टे का हिसाब-किताब करते हुए पकड़ा। आरोपी के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े अहम सुराग मिले जिसके आधार पर पुलिस टीम हिमाचल प्रदेश पहुंची और पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया।

मौके से जप्त हुए ये सामान 

पुलिस ने मौके से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खातों सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी RUVIBET पैनल आईडी के जरिए Branch-08, Branch-27 और Branch-35 लिंक बनाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। इस नेटवर्क का विस्तार कई राज्यों तक फैला हुआ था।Inter-state online cricket betting racket busted, 16 accused अरेस्टेड अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 16 आरोपी हुए गिरफ्तार 

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यवाई अंतरराज्यीय साइबर अपराध पर बड़ी सफलता है। 




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg