Thu. Aug 6th, 2026

दुकानदारों से सामान खरीदी की वसूली कर लौट रहे व्यापारी के कर्मचारी से 10 लाख की लूट

incident_jpg looted at knife point
प्रतिकात्मक चित्र
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 राजनांदगांव// खैरागढ़ और गंडई से दुकानदारों से सामान खरीदी की वसूली कर लौट रहे एक थोक व्यापारी के कर्मचारी से कांकेतरा के पास वसूली के 10 लाख रुपए लूट होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव स्थित सागर ट्रेडर्स तेल व शक्कर का थोक व्यापारी है।. सागर ट्रेेडर्स से खैरागढ़, गंडई, छुईखदान सहित अन्य जगह के दुकानदार सामान खरीदी कर ले जाते हैं। सागर ट्रेडर्स का कर्मचारी बुधवार को खैरागढ़, गंडई व छुईखदान के दुकानदारों से सामानों की 8 से 10 लाख्र रुपए वसूली कर वापस राजनांदगांव लौट रहा था।incident_jpg looted at knife point


इसे भी पढ़ेंRTE: लाटरी सिस्टम: सब गुप चुप- गुप चुप..पालकों को ही नहीं जानकारी..

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कर्मचारी की भूमिका को लेकर जांच कर रही पुलिस: इस दौरान राशि लेकर लौट रहे सागर ट्रेडर्स का कर्मचारी लघुशंका के. लिए कांकेतरा चौक के पास रुका था। इस बीच बाइक में सवार तीन अज्ञात आरोपी पहुंचे और कर्मचारी के पास पहुंचे। शिकायत में कर्मचारी ने बताया कि आरोपियों के पीछा करने की आशंका उसे खैरागढ़ से हो गई थी, लेकिन अचानक लघुशंका होने पर वह कांकेतरा के पास रुक गया।

इस दौरान तीनों आरोपी उसके नजदीक आ रहे थे तो वह डर कर रुपए से भरा बैग वहीं पर छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की भूमिका लूट के मामले में संदिग्ध है। फिलहाल चिखली चौकी पुलिस विवेचना में जुटी है।


kishor soni 2
रिपोर्ट : किशोर सोनी
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..9407957001


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg