Sun. Jul 19th, 2026

जगमड़वा मे 31लाख के अधिक निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण..

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया//  नगर के नजदीकी ग्राम पंचायत जगमड़वा में बने विभिन्न निर्माण कार्यों जिसमें सामुदायिक भवन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, मशरूम शेड,अतिरिक्त कक्ष,महिला शेड,सामुदायिक शौचालय,सहित अन्य कार्य के कुल 31 लाख 50 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण आज मंगलवार 25 अप्रैल को खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिलाध्यक्ष पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन में दोपहर 3:00 बजे संपन्न हुआ, कार्यक्रम में अध्यक्ष देवांगन ने भूपेश सरकार के चार साल की जनकल्याणकारी उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि पहले ग्राम पंचायत में भूमिहीन परिवारों को 7000 सलाना दे रहा है, अब सरकार शहरी क्षेत्रों में भी भूमिहीन परिवारों को 7000 चलाना देगी, किसानों का धान 2640 के जगह अब आने वाले समय में सरकार 2800/ रुपए में खरीदी करेगी, और हमारे किसानो से 1 एकड़ में 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदेगी। छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता 2500/ रुपए प्रतिमाह जल्द मिलेगी,इसके लिए आवेदको की प्रक्रिया जारी है। गांव में खेल कूद गतिविधि को बढ़ाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया है जिसको संचालन के लिए सालाना एक लाख रुपए दे रही है प्रदेश में बच्चो को बेहतर पढ़ाई के लिए निःशुल्क स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल का संचालन हो रहा है, प्रदेश की जनता के लिए सरकार बिजली बिल हाफ योजना का सफल संचालन कर रही है, महिला समुहों का कर्जा माफ भी शामिल है।

वही कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा ने कहा की प्रदेश में जब से कांग्रेस पार्टी की सरकार बना है तब से गांव गांव के चहुमुखी विकास हो रही है,विकास की देन भूपेश सरकार की देन है, गांव गरीब किसान मजदूर आज सभी मजबूत हुआ है। सरकार प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है।

लोकार्पण कार्यक्रम में खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा,जिलाध्यक्ष पदम् कोठारी, अनुसूचित जाति सेल के जिलाध्यक्ष पंकज बांधव, जनपद सदस्य धनेश्वरी गोविंद जघेल, जनपद अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, खैरागढ़ मंडी अध्यक्ष दशमत उत्तम जंघेल, कामदेव जंघेल, भीखम छाजेड़, ललित मोहबिया, गंडई मंडी अध्यक्ष संजू सिंह चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, पार्षद दिलीप ओगरे, नारायण चतुर्वेदी, सरपंच टीकम साहू, विधायक प्रवक्ता अमित टंडन, पूर्व नगर अध्यक्ष रूखमणी देवांगन, मंजू नेताम, लता देवांगन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg