Sat. Oct 3rd, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालबंधा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित

खबर शेयर करें..

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालबंधा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 जालबंधा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जालबंधा नगर इकाई की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा संगठनात्मक बैठक के दौरान की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात आयोजित बैठक में छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष वर्मा एवं खैरागढ़ नगर इकाई के नगर मंत्री रितिक कंडरा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति युवाओं की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन के उद्देश्यों को लेकर सक्रियता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

संगठनात्मक बैठक के दौरान ABVP जालबंधा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें लोमश वर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

वहीं देवा वर्मा, धीरज वर्मा, विवेक कुमार वर्मा एवं कशिश बंजारे को नगर सहमंत्री का दायित्व प्रदान किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जालबंधा नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित

नवीन दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

बैठक में जालबंधा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने तथा छात्रहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी रूप से कार्य करने को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक एवं छात्रहित से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में नवीन कार्यकारिणी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा संगठन के आगामी कार्यों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया गया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!