Mon. Aug 24th, 2026

रोजगार सहायकों को प्रभार देने के लिए निकाला आदेश

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3DtQswut7MAw?ceid=IN:hi&oc=3
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 डोंगरगांव// जनपद पंचायत क्षेत्र के 76 ग्राम पंचायतों में सचिवों के हड़ताल के चलते संपूर्ण कामकाज ठप्प पड़ गया है। सचिवों के हड़ताल की वजह से उपसंचालक पंचायत जिला राजनांदगाँव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार पंचायतों के कामकाज के संचालन के लिए पूरे 76 पंचायतों के लिए सूची जारी कर दी है।

इस पत्र के अनुसार सूची में 6 सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी को 13 ग्राम पंचायत, 2 सहायक विकास विस्तार अधिकारी को 3 ग्राम पंचायत,, 6 तकनीकी सहायकों को 15 ग्राम पंचायत, 4 सचिवों को 11 ग्राम पंचायत और बाकी बचे 34 ग्राम पंचायतों में रोजगार सहायकों को सचिव घोषित किया गया है।

इस आदेश के चलते सोमवार 17 अप्रैल को जनपद पंचायत डोंगरगाँव व्दारा इन सभी को संबंधित ग्राम पंचायतों से प्रभार प्राप्त कर कार्यालय को सूचित करने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि 4 सचिवों में एक सचिव वर्तमान में परीक्षावधि में है और बाकी बचे 3 सचिव हड़ताल में शामिल नहीं हैं, जिसके चलते उन्हें प्रभार प्राप्त करने के आदेश दिए गए हैं।https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMK3DtQswut7MAw?ceid=IN:hi&oc=3

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

हड़ताल मे बैठे पंचायत सचिवों के पास अभी तक है प्रभार 

वर्तमान में ग्राम पंचायतों के सचिवों के पास पूरे पंचायतों का प्रभार अब तक है और हड़ताली सचिवों को प्रभार देने के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। पंचायतों का प्रभार लेने-देने में भी काफी समय गुजर सकता है। रोजगार सहायकों को प्रभार मिलने के बाद भी भुगतान और कामकाज को समझने में समय लगेगा। रोजगार सहायक सचिव के प्रभार को लेने से परहेज कर रहे हैं। इधर छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच संघ ने भी सचिवों की मांगों को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया है।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg