Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

प्रभारी प्राचार्य कमलेश्वर हुए निलंबित..आखिर क्यों देर से आया आदेश सामने..

प्रभारी प्राचार्य कमलेश्वर हुए निलंबित..आखिर क्यों देर से आया आदेश सामने.. Principal in-charge Kamleshwar was suspended.. Why did the order come late..
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर // लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय शास.कन्या उच्च.माध्य. शाला खैरागढ़ कमलेश्वर सिंह को निलंबित कर दिया है। इस दौरान उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है।

5 सितम्बर को संचालक सुनील कुमार जैन द्वारा जारी आदेश में लिखा है की जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के प्रारंभिक जाँच प्रतिवेदन के अनुसार कमलेश्वर सिंह मूल पद- व्याख्याता (एल.बी.), प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय,शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला खैरागढ़ मिली शिकायत के आधार पर जाँच कराया गया था।

solar pinal
solar pinal

यह है प्राप्त शिकायत जो जाँच में जो सही पायी गईं..प्रभारी प्राचार्य कमलेश्वर हुए निलंबित..आखिर क्यों देर से आया आदेश सामने.. Principal in-charge Kamleshwar was suspended.. Why did the order come late..

(1) विद्यालय की अवितरित पाठ्यपुस्तकों को भली-भाँति संधारित न करके कबाड़ में बिकवाना और
(2) शाला के छात्राओं से नियम के विपरीत शुल्क वसूलने की प्रारंभिक जाँच करायी गयी।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

जाँच प्रतिवेदन में प्रथम दृष्ट्या कमलेश्वर सिंह के विरूद्ध की गई शिकायतें सही पायी गईं।

आदेश में आगे लिखा है कि कमलेश्वर सिंहका उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत एवं शिक्षकीय गरिमा के प्रतिकूल है।  जिसके लिए कमलेश्वर सिंह, व्याख्याता (एल.बी.) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (एक) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नियत किया जाता है।Principal in-charge Kamleshwar was suspended.. Why did the order come late..

20 दिन पहले निकला है आदेश लेकिन अब आया सामने

बता दें की विद्यालय की अवितरित पाठ्यपुस्तकों को कबाड़ में पकड़ाया मामला दर्ज हुआ लेकिन कार्यवाई कार्यवाई शून्य रही। स्कूल में छात्रों से मनमानी वसूली भी हुई लेकिन कार्यवाई शून्य रही। फिर अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव राजा सोलंकी ने मामले को लेकर शिकायत किया था। जिसके बाद कार्यवाही की प्रक्रिया आगे हुआ और जाँच किया गया जिसके बाद भी क़मलेश्वर सिंह को 05 सितम्बर को निलंबित होने का आदेश संचनालय से जारी हुआ है लेकिन वह आदेश 21 सितम्बर को लोगो के सामने आया। ऐसे में प्रशासनिक रूप से पर्दा ढकने की कोशिश नजर आए रही है।

देखे आदेश की कॉपी..

प्रभारी प्राचार्य कमलेश्वर हुए निलंबित..कबाड़ में पुस्तकों को बिकवाने और छात्रों से नियम विरुद्ध वसूली का है आरोप




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।