Breaking
Tue. Jan 21st, 2025

कृषि विभाग की छापामारी: कृषि केन्द्र संचालको की अनियमितता पर पांच को नोटिस जारी

कृषि विभाग की छापामारी: कृषि केन्द्र संचालको की अनियमितता
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले के कृषि विक्रय केन्द्रो के माध्यम से कृषको के मांग अनुसार गुणवत्तायुक्त तथा निर्धारित दर पर कृषि आदान सामाग्री आपूर्ति कराने के उद्देश्य से छापेमारी की गई। इस दौरान ठेलकाडीह के 05 कृषि केंद्रों की जाँच कर अनियमितता पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।कृषि विभाग की छापामारी: कृषि केन्द्र संचालको की अनियमितता

कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें..

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि केन्द्र संचालक, किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री, उचित दाम पर दें। खरीफ वर्ष 2023 के प्रारंभ से ही कृषको को गुणवत्तायुक्त सामाग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कीटनाशक, बीज एवं खाद् विक्रय केन्द्रों में जांच की कार्यवाही किया जा रहा है।

विज्ञापन..

यह भी पढ़ें :  फसल बीमा की बढ़ी अंतिम तिथि..आखरी तिथि तक पोर्टल नहीं खुलने से नहीं हो पाया था बीमा

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

ठेलकाडीह के 5 क़ृषि केंद्रों में छापामारी..दिया नोटिस 

सोमवार को भी जिला के विभिन्न स्थानों में संचालित ऐसे 05 कृषि केन्द्रों में दबिश देकर अनियमितता पाये जाने पर संचालको को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी ने कहा कि कृषको को नकली कृषि आदान सामाग्री से सतर्क रहने तथा सामाग्री के साथ विक्रय केन्द्रो से पक्के में बिल अवश्य प्राप्त करने की अपील की गई है।


यह भी पढ़ें : खैरागढ़ मे तहसीलदार और 3 नायब तहसीलदार का हुआ तबादला, प्रीति लारोकर बनी खैरागढ तहसीलदार


अनियमितता पर जारी रहेगी कार्यवाही

उपसंचालक राजकुमार सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश में अनियमितता पर कार्यवाही जारी रहेगी।सोमवार को विकासखंड-खैरागढ़ के कीटनाशक निरीक्षक सह अनुविभागीय कृषि अधिकारी विरेन्द्र कुमार डहरिया और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लिखेश्वर तिवारी की टीम ने कार्यवाही करते हुए 05 कृषि केन्द्रों में दबिश दी गई जहां अनियमितता पायी गई।

अनियमितता पर पांच को नोटिस जारी


यह भी पढ़ें : गर्भवती गाय को तेंदुए ने किया घायल..जंगली क्षेत्र में तेंदुए की संख्या में हो रही है बढ़ोतरी


इन दुकानों को दिया नोटिस..

विकासखंड-खैरागढ़ अंतर्गत ठेलकाडीह के कृषि केन्द्र- बनुठिया कृषि केन्द्र, किसान कृषि केन्द्र, लक्ष्य कृषि केन्द्र, भूमि कृषि केन्द्र एवं साहू कृषि केन्द्र में छापेमारी कर कार्यवाही की। इन केंद्रों में स्कंध पंजी का संधारण, स्त्रोत प्रमाण पत्र का नही होना एवं मूल्य सूची अंकित नही होना पाया गया। सभी 05 कीटनाशक विक्रय केन्द्रो को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जवाब प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जावेगी।

Raid of agriculture department



लगातार खबर24×7 के समाचार से जुड़े रहने सोशल मिडिया में जुड़े.. आपको मिलेंगे हर अपडेट….. फेसबुक FACEBOOK में लाइक व फालो करें.. . ट्विटर TWITER में फालो करें….टेलीग्राम TELEGRAM में हमारे ग्रुप से जुड़े.. GOOGLE NEWS पर फालो करें 


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
दुनिया की सबसे ज्यादा देखी गई Instagram Reel, मिले हैं 55 करोड़ व्यूज! स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रखा था इस एक्टर का नाम Tax Free Income: इन 5 तरीकों से कमाए गए पैसे पर नहीं लगता कोई टैक्स जाने अनजाने आपको बीमार बना रही हैं 9 आदतें इन 5 बॉलीवुड स्टार्स ने किया रियल एस्टेट में जमकर निवेश