Thu. Jul 16th, 2026

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन..जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल गंडई में विजयदशमी उत्सव पंथ संचलन का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे गंडई मंडल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभु राम वर्मा ने कहा कि हम सबको देशभक्ति की भावना से प्रेरित होकर निजी जीवन से ऊपर उठकर समाज हित राष्ट्र हित के लिए भी कार्य करना चाहिए।

 

 वहीं मुख्य वक्ता रहे किशोर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयदशमी उत्सव कोई नया नहीं है यह अनादि काल से ही चली आ रही है रामचंद्र जी द्वारा रावण वध की विजय की अनुभूति करते हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रोत चरित्रवान व्यक्ति निर्माण करना है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

विजयदशमी पर्व संघ के उसी लक्ष्य को याद करने का दिन है हम संगठित होकर हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों सहित समाज में दुर्जन शक्ति के विनाश की ओर बढ़ते हैं भारत एक राष्ट्र है यह सनातन हिंदू राष्ट्र है भारत सर्वे भवंतु सुखिनह के भाव वसुधैव कुटुंबकम की भावना लेकर चलता है अतः सभी संगठित होकर रहे। पंथ संचलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नगर भ्रमण के दौरान जगह जगह फूलो से स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

इस अवसर पर राजेश ताम्रकार,विभाग संघ चालक, अमीलाल शिवहरे खंड संघ चालक के साथ छुईखदान खंड के कार्यवाह सहित गंडई मंडल से हेमू सोनी, सुरेश वर्मा, नीरज दुबे, फलेश्वर यादव, ओमेश्वर साहू, डायमंड सोनी, पुष्पेंद्र देवांगन, खम्हन ताम्रकार, बलदाऊ सोनी, दूजे वर्मा, रामा साहू, लीला साहू आदि उपस्थित रहे ।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..6267204197



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg