Breaking
Sun. Jan 18th, 2026

छत्तीसगढ़ी रंगीन सिनेमा की रजत जयंती वर्ष में आयोजन स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2026

छत्तीसगढ़ी रंगीन सिनेमा की रजत जयंती वर्ष में आयोजन स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2026
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ी रंगीन सिनेमा की रजत जयंती वर्ष में आयोजन स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2026

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 रायपुर //  JCI रायपुर नोबल एवं स्मार्ट सिनेमा मैगज़ीन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला स्मार्ट सिनेमा अवॉर्ड्स 2026 इस वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।

यह समारोह छत्तीसगढ़ के कलर सिनेमा की सिल्वर जुबली वर्ष (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में विशेष रूप से समर्पित होगा।

solar pinal
solar pinal

 

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

यह गरिमामय आयोजन 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार, को विमतारा ऑडिटोरियम, शांति नगर रायपुर में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

जेसीआई रायपुर नोबल की अध्यक्ष सुलभा पाण्डे जी ने जानकारी दी कि इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।छत्तीसगढ़ी रंगीन सिनेमा की रजत जयंती वर्ष में आयोजन स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2026

कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सुश्री मोना सेन, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। विशेष अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल, डायरेक्टर, JCI India Senate Board की उपस्थिति आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।

स्मार्ट सिनेमा से पी एल एन लकी और दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 1 दिसंबर 2024 से 30 नवंबर 2025 के बीच प्रदर्शित फिल्मों में से नॉमिनेशन में आई 10 फिल्मों के बीच छत्तीसगढ़ी सिनेमा की चयनित 31 अवॉर्ड श्रेणियों में उत्कृष्ट फिल्मों एवं कलाकारों को जूरी सदस्यों द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही मंच पर स्टेज परफॉर्मेंस, आगामी फिल्मों के पोस्टर लॉन्च, ट्रेलर प्रदर्शन, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड तथा स्मार्ट सिनेमा मैगज़ीन के विशेष सिल्वर जुबली अंक का विमोचन भी किया जाएगा।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!