Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अभियान मुस्कान से 03 परिवारों की लौटी मुस्कान..गुम बालिकाओं को राज्य के अलग अलग स्थानो से तलाश कर मिलाया परिजनों से

खबर शेयर करें..

 वर्ष 2023 के दर्ज सभी गुम इंसानों को तलाशने मे सफल रही गंडई पुलिस।

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// जिला पुलिस अधीक्षक केसीजी अंकिता शर्मा के द्वारा समीक्षा मिटिग मे नाबालिग गुमशुदा बालक-बालिकाओ के मामलों हेतु विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिये थे जिस पर  परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रशांत खांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व मे थाना मे दर्ज गुम बालक-बालिकाओ के प्रकरण का नये सिरे से अवलोकन कर पता तलाश खोजबीन हेतु टीम तैयार किया गया।

पुलिस ने गुम बालक/बालिकाओ के मिलने संभावित स्थानो पर अलग अलग टीम रवाना की। टीम के द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं कार्यशैली का परिचय देते हुए एक ही दिन मे 03 गुम बालिकाओ को ढूंढ़ने मे सफल हुए, थाना गंडई मे दर्ज गुम महिलाओं को भिलाई, दुर्ग एवम साजा बेमेतरा से कार्यवाही कर अपने गुम परिजन को वापस सुरक्षित मिलने पर परिवार वालो के द्वारा थाना गंडई पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

solar pinal
solar pinal

वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना गंडई टीम द्वारा विशेष अभियान मुस्कान के अंतर्गत वर्ष 2023 में दर्ज सभी गुम इंसानो /लापता को अलग अलग शहरों से पता तलाश कर उनके परिजनों से वापस मिलाकर उनके घरों की मुस्कान लौटाने का कार्य अभियान मुस्कान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे लगातार चलाया जा रहा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!