Mon. Aug 24th, 2026

छुईखदान में शिक्षकों ने निकाली सेवा सुरक्षा पदयात्रा, TET से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

छुईखदान में शिक्षकों ने निकाली सेवा सुरक्षा पदयात्रा, TET से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग
खबर शेयर करें..

छुईखदान में शिक्षकों ने निकाली सेवा सुरक्षा पदयात्रा, TET से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 छुईखदान। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, संयुक्त शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने शनिवार को छुईखदान में एक दिवसीय आंदोलन किया। शहीद गार्डन के सामने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। इसके बाद शिक्षकों ने नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से नारेबाजी करते हुए सेवा सुरक्षा पदयात्रा निकाली और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आंदोलन की अगुवाई छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई छुईखदान के ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम देशमुख ने की। आंदोलन से पहले विकासखंड शिक्षा अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी छुईखदान को कार्यक्रम की सूचना दी गई थी।

TET की अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध

शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता का विरोध करते हुए कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को दोबारा पात्रता परीक्षा के दायरे में लाना उचित नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम देशमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षकों के लिए TET को लेकर स्थिति बनी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों के लिए अब तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

यह भी पढ़ें : सीमेंट प्लांट को लेकर फिर गरमाया माहौल, महिलाओं ने संभाला मोर्चा, किसानो की सहमति बिना प्रक्रिया बढ़ी तो बड़ा विरोध 

शिक्षकों का आरोप है कि एक ओर 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे वरिष्ठ और अनुभवी शिक्षकों को TET की बाध्यता का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर TET उत्तीर्ण जूनियर शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इससे वरिष्ठ शिक्षकों में असंतोष और आक्रोश है।

छुईखदान में शिक्षकों ने निकाली सेवा सुरक्षा पदयात्रा, TET से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

‘मोदी की गारंटी’ पूरी करने की मांग

आंदोलन के दौरान शिक्षकों ने सरकार पर चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। शिक्षकों का कहना है कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इन मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।छुईखदान में शिक्षकों ने निकाली सेवा सुरक्षा पदयात्रा, TET से मुक्ति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग

29 अगस्त को जिला स्तर पर आंदोलन, 9 सितंबर से आवास घेराव की चेतावनी

संयुक्त शिक्षक मोर्चे ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की घोषणा की है। इसके तहत 22 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय आंदोलन के बाद 29 अगस्त को जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद मांगें पूरी नहीं होने पर 9 सितंबर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के आवास घेराव सहित अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें : शिक्षक साझा मंच की बड़ी मांग: सेवारत शिक्षकों को TET अनिवार्यता से मिले सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगति दूर करने की मांग

शिक्षकों ने सरकार से सेवारत शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त करने, वेतन विसंगति दूर करने और क्रमोन्नत वेतनमान सहित अन्य मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की।

बड़ी संख्या में शिक्षक हुए शामिल

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामलाल साहू, संयोजक कौशल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भिखेंद्र जंघेल, जिला सचिव शिवचरण वर्मा, ब्लॉक सचिव तारण धुर्वे, दोदेश्वर चंदेल, संजीव धुर्वे, अश्विनी साहू, तोरण साहू, सुरेश भंडारी, हेमंत जांगड़े, जगदीश देवांगन, किशन वर्मा, अनिक धुर्वे, लखन कौशल, राजकुमार मसखरे, तोकराम सिन्हा, सीता साहू, उमेश साहू और विजय बंजारे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। मंच संचालन तुलेश्वर कुमार सेन ने किया।




खबर शेयर करें..

Related Post

Leave a Reply

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg