Thu. Jun 25th, 2026

पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और ‘तिरंगा सेल्फी’ कार्यक्रम का आयोजन

पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम का आयोजन
खबर शेयर करें..

पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और ‘तिरंगा सेल्फी’ कार्यक्रम का आयोजन

 

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिले में “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत आज देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

इसके पश्चात, जिलेभर से निकली तिरंगा यात्राएं जनभागीदारी की एक शानदार मिसाल बनीं। जिले के ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों से प्रारंभ हुई ये यात्राएं पूरे उत्साह और देशप्रेम की भावना से भरी रहीं। हर हाथ में तिरंगा, हर मन में राष्ट्रभक्ति – इस अद्भुत दृश्य ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

 

जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा राजा फतेह सिंह खेल मैदान, खैरागढ़ से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल, जय स्तंभ चौक होते हुए पुनः फतेह सिंह मैदान में समाप्त हुई। इस यात्रा में पूर्व विधायक कोमल जघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती गिरजा चंद्राकर, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिलाएं, स्कूली बच्चे, स्काउट गाइड छात्र-छात्राएं, स्वच्छता दीदियां और शहरवासी शामिल हुए।पहलगाम में शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि, खैरागढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा और 'तिरंगा सेल्फी' कार्यक्रम का आयोजन

 

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे पूरे जोश के साथ इस आयोजन में सम्मिलित हुए और देशप्रेम का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘तिरंगा सिग्नेचर’ अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों ने हस्ताक्षर कर तिरंगे के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान प्रकट किया। साथ ही ‘तिरंगा सेल्फी’ कार्यक्रम में लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर देशभक्ति का संदेश फैलाया।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg