क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // थाना क्षेत्र के पेंड्रीकला गांव में एक किसान के सूने घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी रकम की चोरी होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि किसान अपने परिवार के साथ खेत में काम करने गए थे और घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने ताला तोड़ कर घर के आलमारी में रखे सामानों की चोरी कर ली। पुलिस चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।![]()
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान मंथीर यादव ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में कांम करने गए हुए थे।
इन समानों में चोरों ने किया हाथ साफ
इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे एक जोड़ी का चांदी का लच्छा 70 तोला, एक जोड़ी चांदी की ऐंठी 30 तोला, एक जोड़ी चांदी का कंगन व 20 तोला, एक चांदी का मंगलसूत्र 5 तोला, एक जोड़ी चांदी का पायल 20 तोला, दो नग सोने का गेहूं दाना, 6 नग सोने का पत्ती और नगदी 6000 रूपए चोरी कर फरार हो गए हैं।


