Mon. Jul 20th, 2026

शादी के मंडप मे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड..पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे

पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 बस्तर // छत्तीसगढ़ के बस्तर में शादी का जश्न उस वक्त चीख पुकार में बदल गया, जब शादी की रश्म के बीच दुल्हा दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक हो गया। एसिड अटैक के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। घटना में दुल्हा-दुल्हन और पास में खड़े दो बच्चे समेत दर्जन भर लोगों के झुलसने की खबर है।

घटना बस्तर के भनपुरी स्थित आमाबाला गांव की है। जानकारी के मुताबिक शादी की रश्म अदायगी हो रही थी, उसी दौरान अचानक लाइट गुल हो गई। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा दुल्हन के ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक से शादी मंडप में मौजूद तकरीबन एक दर्जन लोग झुलस गए।

घायलों में सुधापाल निवासी दूल्हा 23 वर्षीय डमरु बघेल, 19 वर्षीय दुल्हन सुनीता कश्यप के साथ ही तुला कश्यप, गूंजी ठाकुर, कारी बाई कश्यप, मालती कश्यप, गुनमनी कश्यप,, मिटकी कश्यप, गोयनदा कश्यप,, समपत बघेल के अलावा दो बच्चे टेमेश्वर मौर्य, जामिनी कश्यप शामिल हैं।पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

शादी में शामिल होने पहुंचे नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने सभी घायलों को तत्काल भनपुरी उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। एसिड अटैक में गंभीर रुप से घायल दूल्हा और दुल्हन को इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को इलाज जारी है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg