Sun. Jul 19th, 2026

रात में खटखटाया दरवाजा.. महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में लगा दी आग..14 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

रात में खटखटाया दरवाजा.. महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में लगा दी आग..14 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई // एक युवक ने विवाहित महिला के घर का दरवाजा खटखटाया। महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो युवक ने दीवार फांदकर घर आंगन में एक हिस्से को आग लगा दिया। शिकायत पर पुलिस ने विवेचना शुरू किया। 14 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आरोपी युवक ने महिला के घर का दरवाजा क्यों खटखटाया और किस आशय से घर को आग लगा दिया।.

     इसे भी पढ़ें:  अलग-अलग जगहों में की चोरी..आरोपियों से चोरी की 6 बाइक जब्त

गंडई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को प्रार्थिया राजकुमारी कलार पति गणेश कलार उम्र 40 साल वार्ड क्र. 07 दुकाला चौक कोपेभाठा गंडई ने थाने में लिखित शिकायत किया कि 2 नवंबर को रात करीब 9 बजे शेखर राजपूत ने उसके घर के दरवाजा को खटखटाया, वह दरवाजा नही खोली तो दीवार फांदकर उसके घर परछी की कवेलू में आग लगाकर भाग गया है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। शिकायत पर जांच उपरांत आरोपी के विरूद्ध धारा 436 , 457 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।रात में खटखटाया दरवाजा.. महिला ने दरवाजा नहीं खोला तो घर में लगा दी आग..14 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत खाण्डे के दिशा निर्देश में उप निरीक्षक दिनेश पुरेना, उप निरीक्षक डीराम वर्मा के नेतृत्व में थाना गंडई पुलिस स्टॉप ने आगजनी की घटना घटित करने वाले फरार आरोपी शेखर राजपूत पिता शेर सिंग राजपूत उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्र. 15 मेन चौक गंडई थाना गंडई को उसके निवास स्थान गिरफ्तार किया गया। ( Gandai)

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg