Mon. Jul 13th, 2026

आधा क्विंटल महुआ लहान से शराब बनाने की थी तैयारी, 31 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

आधा क्विंटल महुआ लहान से शराब बनाने की थी तैयारी, 31 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
खबर शेयर करें..

आधा क्विंटल महुआ लहान से शराब बनाने की थी तैयारी, 31 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 अम्बिकापुर // छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी आयुक्त श्री पी.एस. एल्मा एवं कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशों पर और जिला आबकारी अधिकारी श्री एल.के. गायकवाड के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लहान बरामद किया है।

मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश

27 मई 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शीला बड़ा तथा आबकारी उप निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अंतर्गत आने वाले ठनगन पारा में दबिश दी। आधा क्विंटल महुआ लहान से शराब बनाने की थी तैयारी, 31 लीटर महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

भारी मात्रा में लहान और शराब जप्त

कार्रवाई के दौरान ठनगन पारा निवासी श्रीमती पार्वती देवी उम्र 50 वर्ष, पति स्वर्गीय छन्नुराम, जाति चेरवा के कब्जे से 31 लीटर हाथ भट्टी से बनी अवैध महुआ शराब जब्त की गई। साथ हही लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहान (शराब बनाने की कच्ची सामग्री) बरामद किया गया, जिसे मौके पर नष्ट करने की प्रक्रिया की गई।

गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपी महिला का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(ख)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत गंभीर और गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आता है। आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg