Fri. Jul 31st, 2026

देशी मदिरा को पुलिस ने पकड़ा,आरोपी गाड़ी छोड़कर हुए फरार,गाड़ी जप्ती

Police arrested liquor smuggler
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// गंडई पुलिस को मोबाईल के जरिए मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घटना स्थल के पतासाजी करने पहुंचा, जहा व्यक्ति मोटर सायकल साईन क्रमांक सीजी 08 ए यू 8187 का गंडई से नर्मदा रोड तक पुलिस टीम के स्टाफ पीछा करते हुये गये।

नर्मदा से संडी कच्ची रोड मोड़ के पास आरोपी मोटर सायकल को छोड़कर भाग गया। मोटर सायकल में बंधे दो बोरी को चेक करने पर कुल 50 नग देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 750एम एल मदिरा भरा हुआ मिला। आरोपी मोटर सायकल साईन क्रमांक सीजी 08 ए यू 8187 के चालक द्वारा के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।Police arrested liquor smuggler

अनिल शर्मा थाना प्रभारी थाना गंडई ने बताया की 8 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे घटना स्थल ग्राम नर्मदा से संडी कच्ची रोड मोड़ के पास ,सूचना मिला की एक व्यक्ति मोटर सायकल साईन क्रमांक सीजी 08 ए यू 8187 का चालक, अवैध शराब लेकर जा रहा है की सूचना पर घेराबंदी किया गया, जप्ती माल दो सफेद रंग के प्लासिटक बोरी में रखे कुल 50 नग देशी प्लेएन मदिरा का बोतल प्रत्येक बोतल में 750एमएल मदिरा भरा हुआ 37,500 बल्क लीटर ,प्रत्येक बोतल में छत्तीसगढ प्रदाय क्षेत्र का पर्ची लगा हुआ मिला।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393
   इसे भी पढ़ेंदो समुदायों में खूनी खेल: पथराव और हमले में पुलिसकर्मी घायल, भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग, एक की मौत

जिसकी कीमती करीबन 16,000रू0 एवं एक मोटर सायकल साईन जिसकी करीबन 60,000रू0 कुल जुमला कीमत 76,000रू0 है,आरोपी की पतासाजी जारी है। उक्त कार्यवाही में नारायण लाल सिन्हा , नंद कुमार चंद्रवंशी ,लकेश्वर पटेल , मनोज बंजारे , अनिल नाथ योगी, महिला आरक्षक शीखा निर्मलकर की भूमिका सराहनीय रहा है।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg