Wed. Aug 12th, 2026

मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहा आरोपी पुलिस को देख भाग रहा था हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वाहन को जब्त किया गया है जिसमें 10 मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मु
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 अंबागढ़ चौकी // पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वाहन को जब्त किया गया है जिसमें 10 मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को 10 नग विभिन्न रंग, उम्र एवं हुलिए के दूध देने तथा कृषि कार्य योग्य बैल, गाय एवं बछिए को कत्लखाने ले जाते रंगे हाथ पकड़ा गया।पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक वाहन को जब्त किया गया है जिसमें 10 मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था। मु

आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेएमएफसी न्यायालय चौकी पेश किया गया। पिकअप वाहन में कुछ मवेशियों को भरकर कत्लखाने नागपुर महाराष्ट्र की ओर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंबागढ़ चौकी की ओर आ रहा है की सूचना पर टीआई कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई के लिए तत्काल टीम रवाना की गई।

भारत माता चौक में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौकी कस्बा की ओर से एक सफेद रंग की पिकअप का चालक पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी कर भागने लगा। जिसे स्टाफ द्वारा पकड़कर गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 10 नग मवेशी दिखे। उक्त मवेशियों को परिवहन करने के संबंध में वाहन चालक नवशाद शेंडे पिता ईश्वर शेंडे उम्र 24 साल निवासी सिवनी थाना सिंदेवाही जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र से कागजात पेश करने कहा गया। Crime news,

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

आरोपी द्वारा किसी प्रकार से कागजात नहीं पेश करने पर वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं 11 डी ई एफ पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। Crime news,


source: crime


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg