Sat. Jun 27th, 2026

ऑफिस से गायब थे PWD के 15 अधिकारी और कर्मचारी..कलेक्टर ने नोटिस भेज मांगा जवाब

खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // नए जिले में प्रशासनिक कसावट की जांच करने जिला मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुँचें कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर को कार्यालय से 15 अधिकारी कर्मचारी गायब मिले।

कलेक्टर डॉ. सोनकर लोनिवि एसडीओ कार्यालय का सुबह कार्यालयीन समय पर निरीक्षण करने पहुंचें थे लेकिन कार्यालय में तीन कर्मचारियों के अलावा सभी अधिकारी कर्मचारी नदारद थे।

अधिकारियों कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कलेक्टर डॉ. सोनकर ने नाराजगी जताते अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

बताया गया कि लोनिवि के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में लंबे समय से अधिकारियों कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नही पहुंचने कई दिनों तक कार्यालय नही आने और फील्ड में कार्य का बहाना बनाकर गायब रहने की शिकायतें आ रही थी।

कलेक्टर ने शिकायत के बाद खुद इसकी जांच करने सुबह 11 बजे लोनिवि कार्यालय पहुंचे तो शिकायत सही मिली। यहां विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सहित उप अभियंतागण, लिपिक सहित कुल 18 अधिकारी कर्मचारी पदस्थ है।

इसमें से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के तीन कर्मचारी ही कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान मौजूद थे। बाकी सभी बिना सूचना के कार्यालय नही पहुंचे थे। अनुपस्थितों पर नाराजगी जताते मौके पर ही सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg