Breaking
Tue. May 26th, 2026

Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर बनीं बहेड़ी की बहू, फहद अहमद से की कोर्ट मैरिज, जानिए इनके बारे में

खबर शेयर करें..

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। लाल साड़ी पहन दुल्हन बनीं स्वरा भास्कर और फहद अहमद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल पर शादी की फोटो शेयर करते ही स्वरा और फहद के समर्थक उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही फहद अहमद के बारे में भी जानना चाह रहे हैं।

बता दें कि फहद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं। समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं। स्वरा भास्कर के बहेड़ी की बहू बनने की जानकारी पाकर कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। बृहस्पतिवार को जैसे ही स्वरा और फहद की शादी के बारे में पता चला, कस्बे के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई देने लगे।

solar pinal
solar pinal

मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने बहेड़ी से ही प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की। फहद अहमद महाराष्ट्र के सपा नेता एवं विधायक अबू आसिम आजमी के करीबी माने जाते हैं। स्वरा भास्कर से शादी कराने में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फहद तीन भाई हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए सपा नेता अबू आसिम आजमी फहद के घर गए थे। फहाद के पिता जिरार अहमद भी यूपी व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के करीबी रहे हैं। इधर, हाल ही में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ भी कदमताल करती नजर आई थीं। स्वरा भास्कर अभिनय के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज से भी चर्चा में रहती हैं।


souce.


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg