Sun. Jul 19th, 2026

भाजयुमो कोषाध्यक्ष मंजीत के नेतृत्व में 23 दिव्यांगजनों ने थामा भाजपा का दामन..

खैरागढ़ - छुईखदान- गंडई जिले के दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के अगुआई में 23 दिव्यांगजनों ने भाजपा का दामन थामा है।
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 खैरागढ़ // जिला भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में खैरागढ़ – छुईखदान- गंडई जिले के दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के अगुआई में 23 दिव्यांगजनों ने भाजपा का दामन थामा है।

खैरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रांत सिंह के निवास में भाजपा प्रवेश करते हुए प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर दिव्यांगों के प्रति कोई विशेष ध्यान नही देने, सरकारी नौकरी में दिव्यांगों को अनदेखा कर 2011 के सर्वे सूची में ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों को पेंशन का लाभ नही दिलाने के चलते हो रही परेशानी सहित वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रति भरोषा जताते हुए भाजपा प्रवेश किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सिंग ने सभी दिव्यांगों को मुंह मीठा कराकर भाजपा में प्रवेश कराया साथ ही दिव्यांगों से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही 2011 सर्वे सूची के आधार पर दिव्यांगों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा साथ ही केसीजी जिले में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग लगातार दिव्यांगों द्वारा की जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा कोई विशेष पहल नही किया जा रहा है जो न्यायसंगत नही है। दिव्यांगों के लिए विशेष पहल किया जाएगा ताकि उनको कोई परेशानी न हो।खैरागढ़ - छुईखदान- गंडई जिले के दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के अगुआई में 23 दिव्यांगजनों ने भाजपा का दामन थामा है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

इस दौरान दिव्यांग संघ के जिला सचिव आशीष साहू, सुंदरलाल साहू, अगनु साहू, ओम प्रकाश साहू, तुलसी बाई साहू, दुलीचन्द कवर, देवलाल वर्मा, गोपाल वर्मा, कमलेश दास मानिकपुरी, आंनद राम वर्मा, संजय कुमार, सचिन कुमार भगत, बीरबल यदु, राजेश निषाद सहित दिव्यांजन उपस्थित थे।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg