Sun. Jul 26th, 2026

अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों में 76.88 फीसदी तक मतदान

मतदाताओं ने वोट देकर निभाया अपना फर्ज अब फैसला जून के प्रथम सप्ताह में..Voters fulfilled their duty by voting, now the decision will be taken in the first week of June.
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 मानपुर/ मोहला// लोकसभा निर्वाचन राजनांदगांव क्षेत्र क्रमांक 6 के अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी उत्साह जनक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में भी मतदाताओं ने बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर साबित कर दिखाया कि वे लोकतंत्र के साथ खड़े हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए ठोस प्रबंधन एवं सुरक्षा के पुख्ता उपाय के चलते मतदाताओं का हौसला बना रहा।मतदाताओं ने वोट देकर निभाया अपना फर्ज अब फैसला जून के प्रथम सप्ताह में..Voters fulfilled their duty by voting, now the decision will be taken in the first week of June.

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

 

कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान से जिले के नागरिकों ने मतदान के महत्व को समझा और मतदान करने आगे आए। जिला व पुलिस प्रशासन का साथ मिलने से मतदान के प्रति बड़ा रुझान देखने को मिला। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में 76.88 मतदान प्रतिशत रहा। इसी प्रकार संवेदनशील मतदान केंद्रों में 76.93 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी प्रकार सामान्य मतदान केंद्रों में 77.85 प्रतिशत मतदान हुआ है। पुरुष मतदाताओं का मतदान 76.73 प्रतिशत एवं महिला मतदाताओं का 77.34 प्रतिशत मतदान रहा है। इस प्रकार से मतदाताओं का कुल मतदान 77.09 प्रतिशत रहा है।




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg