अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा की बारी, बरसाना रंगोत्सव के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी
वृंददावन // बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है। रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया। इस दौरान सीएम योगी ने दिल्ली की यमुना की सफाई का जिक्र भी किया।

मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी रंगों में डूब चुकी है। बरसाना के रंगोत्सव कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए, जहां उन्होंने लड्डू होली का आनंद लिया. इस दौरान सीएम योगी श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर फूलों वाली होली खेलते नजर आए। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैसे अयोध्या सुंदर नगरी बन गई है, जैसे प्रयागराज तीर्थों का राजा बन गया है, जैसे काशी का कायाकल्प हुआ, वैसे ही अब बारी मथुरा-वृंदावन की है।

वहीं, दिल्ली की यमुना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा की दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार है, अब यमुना मैया और भी ज्यादा निर्मल होंगी। मोदी जी ने 2014 में आने के बाद विरासत और विकास की नई परंपरा को भारतवासियों का प्रदान किया है। जिसका परिणाम महाकुंभ के भव्य आयोजन में देखने को मिला, काशी में देखा है, अयोध्या में देखा है, आज मथुरा और ब्रजभूमि में देखने को मिला है।
आपको बता दें कि ब्रज में 40 दिन रंगोत्सव चलता है। बरसाना में होली को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यहां लठमार होली खेली जाएगी। इस बीच आज सीएम योगी मथुरा पहुंचे। बरसाना में राधा रानी के दर्शन के बाद उन्होंने रंगोत्सव का शुभारंभ किया। मथुरा में वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए।
इस बार हमने बजट में विशेष प्रावधान कर दिया है, आप आश्वस्त रहिए, आशीर्वाद देते रहिए…
अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है… pic.twitter.com/hofFsUZAB4
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2025
बरसाना तो साक्षात ब्रह्मा जी का प्रतीक है,
नंदगाँव भगवान शिव शंकर हैं,
गोवर्धन साक्षात भगवान विष्णु हैं,इन तीनों का संगम हमारी ‘ब्रजभूमि’ है… pic.twitter.com/J59vZfwNyB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 7, 2025
