Mon. Jul 27th, 2026

ईश्वर साहू ने मांगा समर्थन ने भाजपा के लिए किया प्रचार..कांग्रेसियों ने भी झोंकी ताकत

ईश्वर साहू ने मांगा समर्थन ने भाजपा के लिए किया प्रचार..कांग्रेसियों ने भी झोंकी ताकत
खबर शेयर करें..

छत्तीसगढ़ खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया// लोक सभा प्रत्यासी संतोष पांड़े के समर्थन मे साजा विधायक ईश्वर साहू ने सोमवार को छुईखदान मंड़ल के ग्राम बोरई, कुटेली कला, साल्हे कला में पहुंच कर नुक्कड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। ग्रामीणो ने पहली बार पहुंचे साहू का आत्मिय स्वागत किया।

ईश्वर साहू ने अपने उद्बोधन मे कहा की इस बार फिर से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। और संतोष पांडे जी को जीताकर लोकसभा भेजना है। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार में गुंडागर्दी का राज था। और आज राम राज है। भाजपा ने मुझे टिकिट देकर विधायक बना दिया। भाजपा दुखी को सहारा और आर्थिक कमजोर लोगो की सहयोग कर उनके जीवन को आगे बढ़ाता हैँ। यही कारण है। आज गरीबों को पक्का मकान, उज्जवला गैस, आयुष्मान भारत योजना, घर घर शौचालय बनाकर दिया है। ऐसे सरकार को फिर एक बार चुनना है मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

सभा में खैरागढ के पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने भी कमल छाप मे बटन दबाकर भाजपा को जिताने की अपील किया। इस नुक्कड़ सभा मे जिला भाजपा के महामंत्री पूरन जंघेल, मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, महामंत्री अवध जंघेल, भावेश कोचर, युवा मोर्चा अध्यक्ष ललित चोपडा, शक्ति केंद्र प्रभारी समारू जंघेल, शत्रुघन साहू, विजय जंघेल, शिव बागस साहू, पन्ना मंडावी, कमलेश साहू, किसन सिलोटिया, सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
telegram_logo_icon_168691 whatsapp-seeklogo[1] insta-png_5957085 facebook khabar 24x7 clipart1979393

ईश्वर साहू ने मांगा समर्थन ने भाजपा के लिए किया प्रचार..कांग्रेसियों ने भी झोंकी ताकत कांग्रेसियों ने भी झोंकी ताकत..

 लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिऐ अब कुछ घंटे ही शेष रह गया है। कांग्रेस प्रत्यासी भूपेश बघेल को जिताने कांग्रेसी कार्यकर्ता ऐड़ी चोटी एक कर प्रचार अभियान में जूटे हुऐ है। कांग्रेस की न्याय योजना को घर घर तक पहुंचाने का अंतिम प्रयास जारी हैं। विधायक यशोदा वर्मा, मोती लाल जंघेल, ममता पाल, रामकुमार पटेल, अशोक जंघेल, विजय वर्मा, कामदेव जंघेल, कविता जंघेल, निर्मला वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता लगातार गांव का दौरा कर हर बुथ पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगें हुए हैं।


Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन, गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें.. 7415791636



खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
Study point, kcg