महिला टी-20 विश्व कप 2026: 12 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज, भारत-पाक के बीच 14 जून को टक्कर
| ♦️33 मैच खेल जाएंगे 12 टीमों के बीच |
खेल खबर डेस्क खबर 24×7 लंदन // अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने मंगलवार को इस साल जून-जुलाई में होने वाले महिला टी- 20 क्रिकेट विश्व कप का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंग्लैंड की मेजबानी में टी-20 विश्व कप का आगाज 12 जून से होगा, जिसका फाइनल मुकाबला पांच जुलाई को खेला जाएगा।
इस विश्व कप के तहत 12 टीमों के बीच कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे विश्व कप चैंपियन भारतीय महिला टीम 14 जून को विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत को ग्रुप-1 में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की चुनौती का सामना करना होगा।![]()
नीदरलैंड्स करेगा डेब्यू
नीदरलैंड्स की महिला टीम पहली बार टी-20 विश्व कप खेलने उतरेगी। उसका सामना 14 जून को एजबस्टन में बांग्लादेश से होगा। इस टी-20 विश्व कप के मुकाबले इंग्लैंड एंड वेल्स में 5 अलग-अलग जगहों पर होंगे।

| ग्रुप-1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश व नीदरलैंड्स। | ग्रुप-2: वेस्टइंडीज इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड व स्कॉटलैंड। |
घर में पहली बार इंग्लैंड- स्कॉटलैंड आमने-सामने
20 जून को हेडिंग्ले में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला होगा। यह पहली बार है जब दोनों टीमें ब्रिटेन की धरती पर किसी विश्व कप (पुरुष या महिला) में भिड़ेंगी। इससे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने होगे।
| भारत के मैच
पाकिस्तानः 14 जून, बर्मिंघम नीदरलैंड्सः 17 जून, हेडिंग्ले दक्षिण अफ्रीका 21 जून, मैनचेस्टर बांग्लादेशः 25 जून, मैनचेस्टर ऑस्ट्रेलियाः 28 जून, लॉइस सेमीफाइनलः 30 जून व 2 जुलाई फाइनल: 05 जुलाई |
Women’s T20 World Cup 2026: Tournament to begin on June 12, India-Pakistan clash on June 14


