जेम्स एनबीए में सबसे ज्यादा फील्ड गोल करने वाले खिलाड़ी
स्पोर्ट्स खबर डेस्क खबर 24×7 डेनवर // बास्केटबॉल की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। लॉस एंजिलिस लेकर्स के स्टार खिलाड़ी जेम्स ने एनबीए इतिहास में सबसे ज्यादा फील्ड गोल करने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
41 वर्षीय जेम्स ने डेनवर नगेट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में यह उपलब्धि हासिल करते हुए महान खिलाड़ी करीम अब्दुल जबार का 15,837 फील्ड गोल का रेकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। हालांकि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद लेकर्स को मुकाबले में 120-113 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन जेम्स के 42 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ने से यह मुकाबला उनके प्रशंसकों के लिए यादगार बन गया।

बास्केटबॉल में क्या होता है फील्ड गोल
गेंद को बास्केट में डालकर बनाए गए अंक, लेकिन इसमें फ्री थ्रो शामिल नहीं होता। यानि खिलाड़ी बिना किसी को पास दिए गेंद को ड्रिबलिंग करते हुए सीधा बास्केट में पहुंचा दे, यह फील्ड गोल कहलाता है।![]()
कितने पॉइंट मिलते हैं:
फील्ड गोल से मिलने वाले अंक इस बात पर निर्भर करते हैं कि शॉट कहां से लिया गया है। अगर पॉइंट लाइन के अंदर से ‘शॉट लगाया है तो 2 अंक मिलेंगे और अगर पॉइंट लाइन के बाहर से शॉट लगाया है तो 3 अंक मिलेंगे।
| 38,388 फील्ड गोल किए हैं लेब्रोन जेम्स ने | 38,387 फील्ड गोल के करीम के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा |
| 1984 में बना था यह रेकॉर्ड |
एनबीए इतिहास के महान खिलाड़ी हैं लेब्रोन जेम्स
इस मैच में लेब्रोन जेम्स ने 16 अंक बनाए। जेम्स पहले ही फरवरी 2023 में करीम अब्दुल-जबार को पीछे छोड़ते हुए एनबीए इतिहास के सर्वाधिक अंक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। पिछले साल उन्होंने एक और मील का पत्थर छूते हुए नियमित सीजन और प्लेऑफ मिलाकर 50,000 अंकों का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बनने का रेकॉर्ड बनाया था। फिलहाल उनके नाम सिर्फ नियमित सीजन में ही 43,127 अंक दर्ज हैं।
महान खिलाड़ियों में शामिल होना चाहता था
महान खिलाडियों के साथ अपना नाम जुड़ना हमेशा शानदार अनुभव होता है। मैं बचपन में कई दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते हुए देखता था और और हमेशा यही सोचता था कि अगर मुझे एनबीए में खेलने का मौका मिलेगा तो मैं भी इस सूची में जगह बनाऊंगा। लेबोन जेम्स
James is the most successful NBA field goal scorer


