Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

मंदिर के ऊपर लगे पीतल का कलश,नेरकांस के घंटा और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ..मामला दर्ज

thana gandai IMG_20230131
खबर शेयर करें..

क्राइम खबर डेस्क खबर 24×7 गंडई पंडरिया // गंडई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रोड अतरिया के रहने वाले लल्लू राम रजक 33 वर्ष ने गंडई थाने में 5 जून को लिखित सूचना देकर पुलिस को बताया की वह रोड अतरिया स्थित बंजारी माता मंदिर में पूजा करता है दिनांक 5 जून शाम करीबन 6:30 बजे मंदिर में पूजा करने गया था तब मंदिर के नेरकांस का घंटा घंटा के ऊपर में कपड़ा में रखकर तार से बांधकर रखे ₹1120 एवं मंदिर के ऊपर लगे पीतल का कलश मंदिर में था.

जो दूसरे दिन 6 जून मंगलवार के करीबन 8:00 बजे सुबह गांव के महेंद्र यादव निवासी खैरबना एवं देवेंद्र जंघेल निवासी रोड अतरिया द्वारा फोन कर बताया कि मंदिर के घंटा चोरी हो गया है तब मैं गांव के टिक्कू यादव के साथ मंदिर में जाकर देखा तो मंदिर के ऊपर लगे पीतल का कलश कीमती ₹2100 रुपए, नेरकांस के घंटा कीमती 1100 रुपए नगदी 1120 रुपये जुमला ₹4320 को अज्ञात चोर के द्वारा रात्रि में मंदिर के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है..

solar pinal
solar pinal

चोरी किए गए सामान का आसपास काफी पता तलाश किया गया जो पता नहीं चला । गंडई थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 380, 457 कायम कर विवेचना जांच में लिया गया है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

Rohit dewangan-gandai
रिपोर्ट : रोहित देवांगन ,गंडई
विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें..7415791636


खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।