Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

लंबे पीरियड के लिए किफायती BSNL का प्लान..सिर्फ 5 रुपये रोजाना के खर्च में 180 दिन करें अनलिमिटेड बातें..

BSNL का एनवली प्लान जो प्राइवेट कम्पनियों की कर रही छुट्टी..
खबर शेयर करें..

लंबे पीरियड के लिए किफायती BSNL का प्लान..सिर्फ 5 रुपये रोजाना के खर्च में 180 दिन करें अनलिमिटेड बातें..

BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उन यूजर्स के लिए है जो लंबे पीरियड के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प चाहते हैं उन  प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹897 का एक सुपरहिट प्लान ऑफर कर रहा है।

solar pinal
solar pinal

इस प्लान की खासियत इसकी 180 दिनों की वैलिडिटी है, जो इसे बेहद उपयोगी बनाती है। यदि आप 1000 रुपये से कम के बजट में बेहतर प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अगर 897 रुपये के प्लान की एक दिन की कॉस्ट देखें तो वह सिर्फ 5 रुपये आती है।

सोशल मिडिया से जुड़ने क्लिक करें..
Ad by study point kgh

BSNL ₹897 प्लान के फायदे

इस प्लान में 180 दिनों की सेवा वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और कुल 90GB डेटा की सुविधा मिलती है। डेटा समाप्त होने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो लंबी अवधि का रिचार्ज कराना चाहते हैं। इस तरह की सुविधा BSNL के अलावा अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में मिलना मुश्किल है।

Airtel ₹509 प्लान की तुलना

अगर Airtel की बात करें तो ₹509 का प्लान लंबे पीरियड के लिहाज से BSNL के प्लान का मुकाबला नहीं कर पाता। Airtel के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, 6GB डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा मिलती है। अतिरिक्त लाभ के तौर पर हेलोट्यून, अपोलो 24|7 सर्कल और Xtream Play जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं।BSNL का एनवली प्लान जो प्राइवेट कम्पनियों की कर रही छुट्टी..

क्यों चुनें BSNL का ₹897 प्लान

BSNL का ₹897 प्लान न केवल लंबी अवधि की सेवा प्रदान करता है, बल्कि इसमें डेटा और कॉलिंग सुविधाएं भी किफायती दाम पर मिलती हैं। अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में यह प्लान यूजर्स को बेहतर मूल्य प्रदान करता है। यदि आप किफायती, दीर्घकालिक और व्यापक सुविधा चाहते हैं, तो BSNL का यह प्लान आपके लिए एक उपयुक्त विकल्प है।

BSNL’s economical plan for long period.. Make unlimited calls for 180 days at the cost of just Rs 5 per day.. Recharge




खबर शेयर करें..

Related Post

error: आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !!
खैरागढ़ में चैत्र नवरात्र की तैयारी पूरी, कल होगी ज्योति कलश स्थापना खैरागढ़। नगर सहित पूरे क्षेत्र के देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे वासंती नवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख मां दंतेश्वरी माता मंदिर, मां शीतला मंदिर सहित सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश की स्थापना की जाएगी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी डॉ. मंगलानंद झा ने बताया कि यह मंदिर खैरागढ़ का सबसे प्राचीन देवी मंदिर है, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि चैत्र प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है और इस बार विक्रम संवत 2083 का नाम ‘रुद्र’ संवत्सर रहेगा। उन्होंने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं, लेकिन आश्विन और चैत्र नवरात्रि विशेष रूप से प्रमुख मानी जाती हैं। चैत्र नवरात्रि को वासंती नवरात्रि भी कहा जाता है। मुहूर्त को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्योति प्रज्वलन का कोई विशेष मुहूर्त नहीं होता, बल्कि कलश स्थापना, नवग्रह, गौरी-गणेश, सप्तमातृका, षोडश मातृका और योगिनी की स्थापना के लिए निश्चित समय होता है। मां दंतेश्वरी मंदिर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके बाद शाम के समय श्रद्धालु अपने नाम से स्थापित ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर में इस वर्ष करीब 330 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जबकि इतवारी बाजार स्थित मां शीतला मंदिर में लगभग 250 ज्योति कलश स्थापित होंगे। खास बात यह है कि मां दंतेश्वरी मंदिर में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार ज्योति प्रज्वलित करवाते हैं। अबू धाबी, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में रह रहे श्रद्धालु भी मंदिर से जुड़े रहते हैं और नवरात्रि में अपनी सहभागिता निभाते हैं। चैत्र नवरात्रि को लेकर पूरे खैरागढ़ में भक्ति और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।